फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: राम रहीम को 2017 में सुनारिया जेल तक छोड़ने आई थी हनीप्रीत, अब लेने भी पहुंची

Thu, 10 Feb 2022 01:29 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

हनीप्रीत पंजाब नंबर की गाड़ी में परिवार के साथ  रोहतक पहुंची थी। वो 25 मिनट जेल परिसर के बाहर रही। फिर गुरुग्राम रवाना हुई।
विज्ञापन
honey preet and ram rahim
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक में सुनारिया जेल से रामरहीम के काफिले के साथ गुरुग्राम गई हनीप्रीत पहले भी सुनारिया जेल परिसर में आ चुकी है। अगस्त 2017 में जब रामरहीम को पंचकूला से रोहतक लाया गया, तब भी हनीप्रीत साथ में आई थी। हालांकि आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हो सकी थी। 

विज्ञापन


जेल से बाहर तीन सप्ताह की फरलो पर गुरुग्राम गए राम रहीम के साथ हनीप्रीत भी गई थी। वह सिरसा डेरे से परिवार के साथ पंजाब नंबर की गाड़ी से रोहतक पहुंची थी। 25 मिनट बाद 9 गाड़ियों के काफिले के साथ हनीप्रीत की गाड़ी भी रामरहीम के साथ गुरुग्राम के लिए रवाना हो गई। बाकायदा रोहतक पुलिस की टीम काफिले को जिले की सीमा तक छोड़कर आई थी। परिजनों में राम रहीम के बेटे जसमीत, उसकी दो बेटियां व हनीप्रीत शामिल थी। 

बता दें कि अगस्त 2017 में राम रहीम को जब पंचकूला में सीबीआई कोर्ट ने सजा सुनाई थी, तब हिंसा भड़क उठी थी। राम रहीम को हेलीकाप्टर से रोहतक लाया गया था। उस समय हनीप्रीत भी उनके साथ आई थी, लेकिन उसकी पुष्टि नहीं हो सकी थी। बताया जाता है कि रात को हनीप्रीत रोहतक में एक अनुयायी के घर आर्यनगर में रही और अल सुबह रवाना हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें