फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम 134 ए के खिलाफ चौथे दिन भी जारी रहा धरना

विज्ञापन
निजी स्कूल में प्रवेश की मांग को लेकर सोनीपत रोड पर स्कूल के बाहर धरना देते। बच्चे और अभिभावक। अम?
विज्ञापन
नियम 134-ए के तहत दाखिला नहीं देने के विरोध में अभिभावकों का धरना बुधवार को चौथे दिन भी स्कॉलर रोजरी स्कूल के सामने जारी रहा। यह धरना वरिष्ठ अधिवक्ता सत्यवीर सिंह हुड्डा के आह्वान पर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

धरने का नेतृत्व रोहतास सिंहमार उपाध्यक्ष दो जमा पांच मुद्दे जन आंदोलन ने किया। धरने के दौरान स्कूल की तरफ से कुछ अभिभावकों को फोन से बताया गया कि स्कूल मालिक ने कहा है कि अगर अभिभावक धरना समाप्त कर दे, तो वह डेढ़ बजे मिलने को तैयार है। जब अभिभावकों ने कहा कि वह धरने पर आकर बताएं कि दाखिला होगा या नहीं। जिससे मामला खटाई में पड़ गया। इसके बाद अभिभावकों ने एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देते हुए निजी पाठ्य पुस्तकों के माध्यम से आर्थिक बोझ डालने की शिकायत की। इस पर एसडीएम राकेश सैनी ने दस स्कूलों को पत्र लिखवाकर आदेश दिए कि वह अपने स्तर से एक कमेटी का गठन करके स्कूलों का निरीक्षण करवाएं। रिपोर्ट दें कि लगाए गए आरोप सही हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें