फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहमंत्री विज बोले, शांति भंग का प्रयास करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कानून व्यवस्था बनाए के लिए सारे प्रयास हो रहे हैं। शांति भंग का प्रयास करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। नूपुर शर्मा की गर्दन काटने की धमकी देने वाले को मेवात से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह बात शुक्रवार को प्रेस वार्ता में प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज ने कही। विज ने कहा कि हम देश के कानून के साथ हैं। 
विज्ञापन

गृह मंत्री ने कहा प्रदेश की कानून व्यवस्था और शांति भंग करने का प्रयास करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। प्रदेश में बढ़ते साइबर अपराध से निपटने के लिए सरकार आईटी प्रोफेशनल्स की भर्ती करेगी। डॉक्टरों की भर्ती के संबंध में उन्होंने कहा डॉक्टरों की भर्ती की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। शीघ्र ही चयनित डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे। सरकार ने स्वास्थ्य केंद्रों की आवश्यकता बारे में पूरे प्रदेश की मैपिंग कराई जाएगी। यह पता लगाया जाएगा कि कितनी जनसंख्या पर कौन से क्षेत्र में किस स्तर का स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करने की आवश्यकता है। देश भर में ऐसी मैपिंग हरियाणा में पहली बार करवाई जाएगी। इससे पूर्व लोगों की मांग के अनुसार स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए गए है। मैपिंग के बाद आवश्यकतानुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व अस्पताल इत्यादि स्थापित किए जाएंगे।
मेयर ने शहर में जलभराव की समस्या बताई
मेयर मनमोहन गोयल ने माइक पर गृह मंत्री को शहर की जलभराव व पेयजल की समस्या के बारे में बताया। इस पर सवाल पूछने पर गृह मंत्री ने कहा कि समस्या का निदान होगा।
विज्ञापन

ये नेता गांव से निकलते हैं तो शीशे चढ़ा लेते हैं
गांव बहुअकबरपुर के विरेंद्र ने शिकायत करते हुए गृह मंत्री अनिल विज से सांसद की तरफ इशारा करते हुए कहा कि ये पंडित जी और नेता (शमशेर खरकड़ा) हमारे गांव से निकलते हैं, तो गाड़ी के शीशे चढ़ा लेते हैं। इस पर खरकड़ा ने कहा कि लाइसेंस नहीं मिल गया बोलने का। इस पर विरेंद्र ने कहा कि फिर वोट मांगने आएंगे और कहेंगे हमें वोट दे दो। इस पर शमशेर खरकड़ा नडे कहा कि मेरी वोटों का पीपी नहीं भरी है। मैं तो हारा बैठा हूं।
जनस्वास्थ्य विभाग की जड़ छेड़ोगे तो गड़बड़ मिलेगा
भाजपा नेता शमशेर खरकड़ा ने जनस्वास्थ्य विभाग की शिकायतों पर प्रदेश के गृह मंत्री से कहा कि जनस्वास्थ्य विभाग की जड़ें छेड़ोगे तो काफी गड़बड़ मिलेगा। इनके कामों में करोड़ों रुपये की गड़बड़ी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें