फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क से दो फुट ऊंचाई पर होंगी हिसार रोड की दुकानें, 10 फुट पर डाला जाएगा लेंटर

विज्ञापन
हिसार रोड पर चल रहा दुकानो के निर्माण का कार्य । संवाद
विज्ञापन
हिसार रोड की नई दुकानों का लेंटर 10 फुट ऊंचाई पर होगा। सड़क से दुकान दो फुट की ऊंचाई पर होगी। पंचकूला मुख्यालय से स्वीकृत दुकानों के नक्शे में बदलाव नहीं होगा। यह फैसला मंगलवार को नगर निगम प्रशासन ने लिया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने तीन मई 2018 को हिसार रोड के चौड़ीकरण की घोषणा की थी। जिसकी जद में हिसार रोड की 73 और पुरानी सब्जी मंडी की 108 दुकानें आ रही है। इन दुकानों को तोड़ने से पहले निगम प्रशासन नजदीक में नई दुकानें बनाकर शिफ्ट करेगा। इसके तहत निगम प्रशासन दुकानों का निर्माण करवा रहा है। हिसार रोड ट्रेडर्स एसोसिएशन प्रधान श्यामलाल सचदेवा ने 11 मई को मेयर व निगम अफसरों के सामने आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा कि अभी रजिस्ट्री नहीं हुई है और न प्रॉपर्टी आईडी बनी है। दुकानों का लेंटर नीचे डालने की तैयारी है। सड़क से कम ऊंचाई पर दुकानें बन रही हैं, जिससे जलभराव पर पानी दुकानें के अंदर तक पहुंच जाएगा। दुकानों में सीढ़ी बनाई जाए ताकि छत इस्तेमाल हो सके। जब तक मांग पूरी नहीं होगी तब तक दुकानदार दुकानें खाली नहीं करेंगे। इसको लेकर सोमवार को संयुक्त निगम ने दुकानदारों के साथ बैठक की। इसके बाद जब अधिशासी अभियंता योगराज छिकारा ने दुकानदारों के सामने नापजोख करवाई तब खुलासा हुआ कि दुकान का लेंटर साढ़े नौ फुट ऊंचाई पर बनेगा और दुकान सड़क से करीब डेढ़ फुट ऊंचाई पर है। इसको लेकर मंगलवार को निगम आयुक्त के साथ संयुक्त आयुक्त ने बैठक की तब फैसला हुआ कि सड़क से दुकान की ऊंचाई दो फुट पर होगी और लेंटर दस फुट पर डाला जाएगा। इसके अलावा कोई बदलाव नहीं होगा।
संयुक्त निगम आयुक्त महेश कुमार ने बताया कि हिसार रोड की नई दुकानों का लेंटर अब दस फुट पर होगा। सड़क से दुकान की ऊंचाई दो फुट होगी ताकि दुकानों में जलभराव नहीं हो। इसके अलावा कोई और बदलाव नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें