03सीटीके47..नेत्र जांच शिविर में दान के लिए जागरूकता करते पूर्व मेयर मनमोहन गोयल व डा दिनेश शर
रोहतक। दृष्टि विहीनता व दृष्टि क्षीणता समिति स्वास्थ्य विभाग ओर से नेत्रदान महादान के 39वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े के 10वें दिन मंगलवार को नेत्रदान जागरूकता कार्यक्रम शिव मंदिर शीतल नगर में किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व नेत्र अधिकारी दिनेश शर्मा ने बताया कि नेत्रदान नेत्रदान अभियान में हर वर्ग का कि सहयोग मिल रहा है। इसमें छात्र,अध्यापन से जुड़ा शिक्षा वर्ग, वकील, व्यापारी वर्ग, सभी धर्म की प्रचारक व अनुयायी के साथ-साथ महिला मंडल के सदस्य भी नेत्रदान अभियान में सहयोग कर रहे हैं। नेत्र जागरूकता अभियान में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। वहीं पूर्व मेयर मनमोहन गोयल ने कहा कि नेत्रदान महादान है। शिविर में 135 मरीज की नेत्र जांच हुई और सभी को दवाइयां चश्मा निशुल्क दिए गए। सभी मरीजों को जागरूकता के लिए नेत्रदान की महत्ता लिखी पंपलेट भी दिए गए। इस मौके पर सुभाष गुप्ता, डॉ गोपाल कृष्ण, शिवकुमार, राजेंद्र शर्मा, मीना कुमारी, देवेंद्र चौहान आदि ने शिविर में सहयोग किया।