रोहतक के रिटौली गांव में एक भयानक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने युवती को कुचल दिया। मौके पर ही महिला की मौत हो गई।
रोहतक के रिटौली गांव के नजदीक रोहतक-बेरी रोड पर मंगलवार दोपहर ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर में गांव की युवती की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हैं। शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक दोपहर करीब एक बजे सूचना मिली कि रिटौली गांव के पास सड़क हादसा हो गया है। एक युवती का शव मौके पर ही पड़ा है, जबकि राहगीरों ने घायलों को पीजीआई में दाखिल कराया है। पुलिस मौके पर पहुंची। शव व क्षतिग्रस्त ट्रक को कब्जे में लिया।
पता चला कि युवती गांव रिटौली की ही रहने वाली है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। अब पुलिस घायलों के बयान दर्ज कर आगे क कार्रवाई करेगी। शिवाजी कॉलोनी के कार्यकारी थाना प्रभारी प्रकाशचंद ने बताया कि हादसे की जांच कर रहे हैं।