फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों में आज से दीपोत्सव तक निगम की चार टीमें हटाएंगी अतिक्रमण, जब्त करेंगी बेतरतीब खड़े वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
जाम की समस्या से जूझने वाले शहर के प्रमुख बाजारों और मार्गों पर शनिवार से नगर निगम की चार टीमें उतरेंगी, जो दीपोत्सव तक सक्रिय रहेगी। निगम की टीमें सड़क पर से अतिक्रमण हटाएंगी और सामान को जब्त करेंगी। साथ ही बेतरतीब खड़े वाहनों को क्रेन की मदद से जब्त करेंगी। चार टीमों में चार जूनियर इंजीनियर, चार एएसआई और 16 बेलदार होंगे।
विज्ञापन

जैसे-जैसे दीपोत्सव नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे बाजारों में ग्राहकों के आने से रौनक बढ़ने लगी है। बाजरों में दुकानदारों के अस्थायी अतिक्रमण से जहां रास्ता संकरा हो गया है, वहीं वाहनों के बेतरतीब खड़े होने से जाम की समस्या हो गई है। इससे लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कई दुकानदारों का आरोप है कि जाम की समस्या की वजह से दुकानदारी भी प्रभावित हो रही है इससे निपटने के लिए नगर निगम प्रशासन योजना बनाई है। निगम आयुक्त डॉ. नरहरि बांगड़ के आदेश पर संयुक्त आयुक्त सुरेश कुमार ने अधीनस्थों के साथ बैठक करके त्योहार तक बाजारों को अतिक्रमण और जाम से मुक्त रखने की योजना पर अमल किया। इसमें तय किया गया कि शनिवार से नगर निगम की टीमें सुबह से शाम तक बाजारों में भ्रमण करेंगी। इस दौरान न सिर्फ अतिक्रमण हटाएंगी बल्कि सामान व बेतरतीब खड़े वाहनों को जब्त भी करेंगी। तय हुआ कि झज्जर रोड, रेलवे रोड, एप्रोच रोड, भिवानी स्टैंड, किला रोड, बड़ा बाजार, गोहाना अड्डा, गोहाना अड्डा से सुखपुरा चौक, बाहरी किला रोड, दिल्ली रोड, बजरंग भवन से दिल्ली बाईपास चौक, मॉडल टाउन, डी-पार्क, शीला बाईपास चौक, सोनीपत रोड, गांधी कैंप, भिवानी स्टैंड से पुराना बस स्टैंड, माल गोदाम रोड, पुरानी अनाज मंडी, कच्चा बेरी रोड, पुरानी सब्जी मंडी आदि पर निगम की टीमें लगातार नजर रखेंगी। यदि कहीं भी लापरवाही मिलेगी तो संबंधित टीम के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
छह की जगह बनीं चार टीमें
संयुक्त आयुक्त ने मीटिंग में छह टीमें गठित करने के निर्देश दिए मगर चार टीमें ही गठित की गई है। इसकी वजह कर्मियों की कमी होना है।
बाजारों में लगाए जाएंगे नो पार्किंग के बोर्ड
संयुक्त आयुक्त ने बताया कि निगम की टीमें बाजारों में नो पार्किंग के बोर्ड लगाएंगे। कई स्थानों पर लगा दिए गए हैं। लोगों को नजदीक पार्किंग में ही वाहन खड़े करने होंगे। ऐसा नहीं करने पर वाहनों को जब्त करके जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन

चारों टीम में शामिल अधिकारी व कर्मचारी
1. जेई प्रियदीप, एएसआई सुमित फौगाट व एएसआई संदीप राठी, महेंद्र, गोविंद, रोहित व सोमबीर की टीम झज्जर रोड, रेलवे रोड, एप्रोच रोड, भिवानी स्टैंड।
2. जेई संदीप कौशिक, एएसआई कृष्ण लाल व मनोज, सतपाल, कर्ण सिंह, बिंदु की टीम किला रोड़, बड़ा बाजार, गोहाना अड्डा, गोहाना अड्डा से सुखपुरा चौक, बाहरी किला रोड़ पर रहेगी।
3. जेई हेमंत, एएसआई परमजीत व अमित, अनिल, जोगिंद्र, विशेष की टीम दिल्ली रोड, बजरंग भवन से दिल्ली बाईपास चौक, मॉडल टाउन, डी-पार्क, शीला बाईपास चौक, सोनीपत रोड, गांधी कैंप रहेगी।
4. जेई सुमित मलिक, एएसआई नरेंद्र, वीरभान, सुरेंद्र, अजीत, राजकुमार, जगवीर डांगर की टीम भिवानी स्टैंड से पुराना बस स्टैंड, माल गोदाम रोड, पुरानी अनाज मंडी, कच्चा बेरी रोड, पुरानी सब्जी मंडी रहेगी।
बाजारों व सड़कों से अतिक्रमण हटाने के लिए शनिवार से टीमें उतरेंगी। इस दौरान न सिर्फ अतिक्रमण हटाया जाएगा बल्कि सामान और बेतरतीब खड़े वाहन भी जब्त किए जाएंगे। जब्त सामान व वाहन जुर्माना लगाने के बाद ही छोड़ा जाएगा।
- सुरेश कुमार, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम
संयुक्त आयुक्त को आदेश कर दिए गए हैं कि त्योहारों के चलते बाजारों में जाम की समस्या से निपटने के लिए योजना बनाए और शनिवार से ही टीमों को कार्रवाई के लिए उतारा जाए। कोशिश होगी की लोग जाम से दो-चार न हों।
विज्ञापन

- डॉ. नरहरि बांगड़, नगर निगम आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें