फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी स्टैंड पर ढाबे में लगी आग, खाना खा रहे ग्राहकों में मची भगदड़

विज्ञापन
भिवानी स्टैंड स्थित रेस्टोरेंट में दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर फ्रिज और गैस चूल्हे के पास लगी आग। अमर उज? - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
शहर के भिवानी स्टैंड स्थित ढाबे पर सोमवार दोपहर उस समय भगदड़ मच गई, जब शॉर्ट सर्किट से उसमें आग लग गई। ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने होटल कर्मियों के साथ मिलकर न केवल समय रहते गैस सिलिंडर व दूसरा सामान बाहर निकाला, बल्कि ग्राहकों को भी बाहर किया। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन

दोपहर करीब डेढ़ बजे भिवानी स्टैंड स्थित ढाबे पर लोग खाना खा रहे थे। अचानक फ्रिज के कंप्रेशर के अंदर आग लग गई। ढाबे के अंदर गैस सिलिंडर रखे थे, गर्मी में कहीं आग तेजी से पूरे ढाबे में न फैल जाए, इसके लिए सबसे पहले ग्राहकों को बाहर निकाला गया। इसके बाद चौक पर ही मौजूद ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने ढाबे के अंदर घुसकर सामान बाहर निकालना शुरू किया। साथ ही कर्मचारियों से कहा कि सबसे पहले गैस सिलिंडर बाहर निकाले जाएं। इसके बाद कर्मचारियों ने बिजली सप्लाई बंद करके पानी डालकर आग बुझा दी। हालांकि फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक स्थिति सामान्य हो चुकी थी।
भिवानी स्टैंड पर हैं एक साथ चार ढाबे
शहर के सबसे व्यस्त इलाके में से एक भिवानी स्टैंड पर एक साथ चार ढाबे हैं। रेलवे रोड की तरफ के ढाबे पर शॉर्ट सर्किट से आग लगी। समय रहते आग बुझा दी गई, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें