फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काहनी में किसान ने की आत्महत्या, फंदे पर लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
काहनी गांव में आर्थिक तंगी से परेशान किसान रोहताश (40) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वीरवार सुबह उसका शव घर के पास ही एक प्लाट में नीम के पेड़ से लटका मिला। सदर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

घिलौड़ चौकी प्रभारी एसआई परमीत ने बताया कि वीरवार की सुबह सूचना मिली कि काहनी गांव में नीम के पेड़ पर फंदे से एक व्यक्ति का शव लटका हुआ है। वे मौके पर पहुंचे और परिजनों की मौजूदगी में शव को उतरवाकर जांच पड़ताल की। साथ ही मृतक की पत्नी के बयान दर्ज किए गए। बताया गया कि रोहताश खेतीबाड़ी करता था। करीब 12 साल पहले उसके बड़े भाई की मौत हो गई, जिसके तीन बच्चे हैं। परिजनों ने भाई की पत्नी से ही उसकी शादी करा दी। इसके बाद महिला को दो और बच्चे हुए। पांच का पालन पोषण करने आर्थिक परेशानी बढ़ती चली गई। इसके चलते रोहताश परेशान रहने लगा। इसी बीच वह बुधवार रात को घर से कहीं चला गया। सुबह उसका शव घर के नजदीक प्लाट में नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें