फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड को कम करने की कवायद, सेक्टर पांच में 33 केवी का नया सब स्टेशन चालू

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के रोहतक सर्कल में आने वाले लाखों बिजली उपभोक्ताओं को ओवरलोड से राहत मिलने वाली है। उपभोक्ताओं को सुचारु रूप से बिजली उपलब्ध कराने के लिए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने आगामी वर्षों के लिए पूरा खाका तैयार कर लिया है। निगम ने सेक्टर 5 में 33 केवी क्षमता का नया सब स्टेशन बनाकर चालू कर दिया है, जबकि आगामी दिनों में 9 नए सब स्टेशन चालू करने की योजना है।
विज्ञापन

सेक्टर 5 में 33 केवी के सब स्टेशन के अलावा लाखनमाजरा के पास खरक जाटान गांव में 33 केवी क्षमता का सब स्टेशन बन चुका है। चांदी गांव में 33 केवी का सब स्टेशन अंडर कंस्ट्रक्शन है, जिसे 15 अक्तूबर तक पूरा कर दिया जाएगा। इस्माईला गांव में 33 केवी, सुनारिया आईआईएम के पास 33 केवी की प्रपोजल मंजूर हो चुकी हैं। इनके अलावा सांपला में 33 केवी, रोहतक के सेक्टर 25 में 33 केवी और सेक्टर एक में भी 33 केवी का नया पावर हाउस सब स्टेशन स्थापित किया जाएगा। जबकि झज्जर रोड और दिल्ली रोड पर 132-132 केवी क्षमता के नए सब स्टेशन स्थापित किए जाएंगे, जिनके प्रस्ताव को भी हरी झंडी मिल चुकी है।
जमीन को लेकर विभागों से मांगी रिपोर्ट
शहर के झज्जर रोड और दिल्ली रोड पर प्रस्तावित 132-132 केवी क्षमता के दो बड़े सब स्टेशन और सेक्टर 1 में 33 केवी सब स्टेशन के लिए उपयुक्त जगह पर जमीन की तलाश की जा रही है। जमीन की संभावना के लिए उपायुक्त की ओर से संबंधित विभागों को हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

रोहतक की कॉलोनियों को होगा सीधा लाभ
गांवों के साथ-साथ रोहतक शहर की अनेक कॉलोनियों को सीधा लाभ होगा। सेक्टर 5 में बने सब स्टेशन से बसंत विहार, सेक्टर 4 एक्सटेंशन, सेक्टर 3, कबीर कॉलोनी, विशाल नगर, सेक्टर 5 सेक्टर 6, चाणक्यपुरी, आजादगढ़ प्रमुख रूप से शामिल है। सेक्टर एक में बनने वाले सब स्टेशन से सेक्टर 1, सेक्टर 2, विनय नगर और आसपास की कॉलोनियों को लाभ होगा। जबकि झज्जर रोड पर बनने वाले 132 केवी सब स्टेशन से आसपास की तमाम कॉलोनियों को इसका लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल और बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला का लक्ष्य है, प्रदेश के हर घर को सस्ती और 24 घंटे बिजली उपलब्ध हो। इसी दिशा में बिजली निगम की ओर से लगातार काम किया जा रहा है। जिले में अलग-अलग क्षेत्रों में ओवरलोड के हिसाब से नए पावर हाउस बनाए जा रहे है। जबकि कुछ सब स्टेशन की साइट जल्द ही फाइनल हो जाएंगी। सरकार ने रोहतक शहर के सेक्टर 5 में कुछ दिन पूर्व ही 33 केवी का नया सब स्टेशन बनाकर चालू कर दिया है।
विज्ञापन

- अशोक कुमार यादव, एसई, रोहतक सर्कल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें