फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बचाव...चौथे दिन 11,989 ने लगवाई वैक्सीन

विज्ञापन
शिविर में टीका लगवाती महिला। अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना से बचाव के लिए चलाए गए स्पेशल टीकाकरण अभियान के चौथे दिन वीरवार को 11,989 को टीका लगाया गया। चार दिन के अभियान को सरकार ने आगे बढ़ाते हुए 31 सितंबर तक कर दिया है। इस दौरान जिले में 7,39,088 को कोरोना से बचाव की पहली डोज लगाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

गांधी नगर स्थित स्वामी विश्वेश्वरानंद आश्रम में वीरवार को अमर उजाला व राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के संयुक्त तत्वावधान में टीकाकरण शिविर लगाया गया। इसमें 60 लोगों को कोवैक्सीन व कोविशील्ड टीके की डोज लगाई गई। शिविर में महामंडलेश्वर विश्वेश्वरानंद ने मुख्यातिथि व महामंडलेश्वर कर्णपुरी ने विशिष्ट अतिथि की भूमिका निभाई। महासभा के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बताया कि सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक टीकाकरण किया गया। शिविर में एएनएम निर्मला ने वैक्सीन लगाई और सीए विजय ठाकुर व पवन कश्यप ने ऑनलाइन पंजीकरण किया। इस मौके पर पंकज सचदेवा पूर्व यूथ जिलाध्यक्ष रोहतक, गुलशन डंग, अनीता भाटिया जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रोहतक, वीना मलिक राष्ट्रीय पंजाबी महासभा, सिद्धांत भाटिया ने टीकाकरण शिविर में अहम भूमिका निभाई। वहीं, वैद्य केसरदास समिति ने 16वां शिविर सावन बैंक्वेट हॉल के सामने वैद्य केसर दास लैब में लगाया। यहां 50 लोगों को एएनएम प्रोमिला ने टीकाकरण किया। इसमें संचालक राजेश सिंधवानी, जय सिंधवानी, रमेश खुराना, जतिन नारंग आदि मौजूद रहे।
आपके साथ एक नई शुरूआत एवं लॉडो फाउंडेशन, सद्भाव सेवा समिति, शहीद रविन्द्र धर्मार्थ ट्रस्ट की ओर से झज्जर चुंगी, माता दरवाजा, सामुदायिक केन्द्र सुनारियां चौक पर टीकाकरण शिविर लगाया गया। इसमें महंत थानेश्वर दास महाराज के सानिध्य में मुख्य अतिथि काका प्रधान व विशिष्ट अतिथि रणधीर रहे। जेपी गौड़ ने बताया कि माता दरवाजा पर 150, झज्जर चुंगी पर 118, सुनारिया चौक पर 110 लोगों का टीकाकरण करवाया गया। स्वामी बालक पुरी धर्मार्थ औषधालय में तीन दिवसीय टीकाकरण शिविर में महामंडलेश्वर कर्णपुरी के सानिध्य में वीरवार को 118 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें स्वामी कालीदास ने भक्तों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

31 सितंबर तक हर दिन टीकाकरण शिविर लगेगा। विभाग का प्रयास है कि जिले में 18 प्लस आयु वर्ग में कोई भी व्यक्ति बगैर टीकाकरण के न रहें। सभी को कम से कम पहली डोज जरूर लग जाए।
विज्ञापन

- डॉ. परितेव सिंह, जिला टीकाकरण नोडल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें