फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी चीनी मिलों को मुनाफे में लाने के लिए लगाए जाएंगे एथेनॉल प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने भाली आनंदपुर स्थित रोहतक सहकारी चीनी मिल के 66वें पिराई सत्र का शुभारंभ किया। उन्होंने हवन-यज्ञ में आहुति डालने के बाद बटन दबाकर सत्र की शुरुआत की। उसके बाद डॉ. बनवारी लाल, हरियाणा चीनी मिल प्रसंघ के अध्यक्ष रामकरण, प्रबंध निदेशक जितेंद्र कुमार, मेयर मनमोहन गोयल, उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय बंसल, रमेश भाटिया ने मिल की चेन में गन्ना डाला।
विज्ञापन

डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि सरकार ने प्रदेश के सभी 11 सहकारी चीनी मिलों को मुनाफे में लाने के लिए एथेनॉल प्लांट लगाने का फैसला किया है। शाहबाद चीनी मिल में ऐसे प्लांट का शुभारंभ किया गया है। महम और रोहतक को मिलाकर एक प्लांट लगाया जाएगा। कुछ सहकारी मिलों में चीनी के साथ-साथ गुड़ व अन्य उत्पाद भी तैयार किए जा रहे हैं। एथेनॉल को 20 प्रतिशत तक पेट्रोल में मिलाया जा सकता है। इससे विदेशी मुद्रा बचेगी, पर्यावरण सुरक्षित रहेगा। गन्ना की 15023 किस्म लगाने वाले किसानों को 8 हजार रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इस किस्म का रिकवरी रेट 14 प्रतिशत है किसानों की फसलों को हुए नुकसान की मुआवजा राशि बढ़ाई गई है। उन्होंने बताया कि रोहतक मिल की क्षमता 3500 टीसीडी है। रोहतक मिल की चीनी देश में सबसे ज्यादा रेट पर बिकी है, सीरा भी सबसे ज्यादा 1031 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बेचा गया। उन्होंने कहा कि पिछले साल के पिराई सत्र का भुगतान किसानों को किया जा चुका है। सीएम ने गन्ने के रेट में बढ़ोतरी की है जो देश में सबसे ज्यादा है। अगेती किस्म का रेट 363 रुपये प्रति क्विंटल और पछेती किस्म का 355 रुपये प्रति क्विंटल है। मिल परिसर में किसानों के लिए विश्राम गृह, कैंटीन, बिजली व पीने के पानी का प्रबंध किया गया है। सबसे पहले गन्ना लेकर आने वाले छह किसानों को सम्मानित किया गया। शाहबाद विधायक रामकरण ने कहा कि सीएम ने किसानों के हित में पिराई सीजन जल्द शुरू करने का फैसला लिया। मेयर मनमोहन गोयल ने कहा कि इस सत्र का शुभारंभ छठ पूजा के पवित्र दिन हो रहा है। उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि मिल प्रबंधन गन्ना लेकर आने वाले किसानों की सुविधा के लिए सभी प्रबंध करे। उन्होंने अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। मिल के एमडी प्रदीप अहलावत ने बताया कि यहां पांच जिलों के किसान गन्ना सप्लाई करते हैं। मिल क्षेत्र में इस साल 252 गांवों के लगभग 6605 गन्ना उत्पादकों ने गन्ने की बिजाई की है। मिल ने 63 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई का लक्ष्य रखा है। इस अवसर पर पूर्व विधायक सरिता नारायण खुंडिया, जिला परिषद के सीईओ महेश कुमार, डॉ. दिनेश घिलौड़, राजेश भालौठ समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें