रोहतक। दो जनवरी को हुए झगड़े के केस में गिरफ्तार किलोई गांव निवासी अमित उर्फ मीता ने खुलासा किया है कि जींद जिले के गांव पोली गांव निवासी लवकेश गांव के ही युवक नरेश उर्फ नीटू का दोस्त है। 10 दिन पहले वह गांव में आया था। उसने व नीटू ने उसका लाइसेंसी रिवाॅल्वर व 11 कारतूस अपने पास रख लिए थे। पुलिस ने दबिश देकर लाइसेंसी रिवाॅल्वर व कारतूस बरामद लिए हैं, साथ ही आरोपी अमित उर्फ मीता व नरेश उर्फ नीटू के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक, जांच अधिकारी ने दी शिकायत में बताया कि दो जनवरी को गांव के एक युवक के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की थी। उस केस में पुलिस ने आरोपी अमित उर्फ मीता को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी अमित ने बतलाया कि लवकेश निवासी पौली व चचेरा भाई नरेश कुमार निट्टू दोस्त हैं। लवकेश के पास लाइसेंसी पिस्तौल व कारतूस हैं। करीब 10 दिन पहले लवकेश गांव किलोई आया था। उसने व नरेश ने लवकेश का पिस्तौल व कारतूस अपने पास रख लिए। जबकि पता था कि ऐसा करना गैर कानूनी है।