फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ताइक्वांडो में 4 स्वर्ण, 9 रजत और 3 कांस्य पदक जीते

विज्ञापन
इंटर यूनिवर्सिटी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में विजेता एमडीयू के ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
रोहतक। झुंझुनू टीबरावाला महाविद्यालय में ऑल इंडिया इंटर महाविद्यालय ताइक्वांडो महिला व पुरुष प्रतियोगिता में एमडीयू की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने 4 स्वर्ण, 9 रजत, 3 कांस्य पदक जीते। महिला और पुरुष दोनों ने दूसरा स्थान हासिल किया। पुरुष वर्ग में अरमान यादव 54 किलो में स्वर्ण, दुष्यंत नांदल 87 स्वर्ण, साहिल 58 किलो में रजत, राहुल 68 किलो में कांस्य, सक्षम 87 किलो रजत पदक जीते। पूमसे इवेंट में यश मलिंदा रजत, अंजलि कांस्य, सहनाज परवीन कांस्य, देवदास राय कांस्य, गीता यादव कांस्य, रितु यादव रजत, प्रिया यादव रजत पदक जीते।
विज्ञापन

क्योर्गी इवेंट्स महिला वर्ग में सोनिया 46 किलो में रजत, सोनम 57 किलो में स्वर्ण, सानिया खान 62 किलो में रजत, श्रुति चौधरी 67 रजत, ज्योति यादव 73 स्वर्ण, अनिता शर्मा 73 किलो रजत पदक जीते। टीम के शानदार प्रदर्शन पर कुलपति प्रो राजबीर सिंह कुलसचिव प्रो गुलशन लाल तनेजा और खेल निदेशक प्रो. आरपी गर्ग ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और आशीर्वाद दिया। टीम के कोच अशोक कुमार ने बताया की एमडीयू टीम ने लगातार 14 बार इस ट्रॉफी पर कब्जा किया है। टीम के संचालक सतीश ढुल, कोच अशोक और सीमा देशवाल के मार्गदर्शन में टीम आगे होने वाले वर्ल्ड यूनिवर्सिटी फेस्टिवल 2024 के चयन ट्रॉयल में भाग लेंगे। यूनिवर्सिटी पहुंचने पर टीम का शानदार स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें