फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो ट्रेवलर पलटने से चालक की मौत

विज्ञापन
सेक्टर 27 में सड़क पर पल्टी टैम्पो ट्रेवलर्स। अमर उजाला - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
शहर के सेक्टर 27 में टेंपो ट्रेवलर के पलटने से चालक की मौत हो गई। वह अपनी गाड़ी में पिछली सीट पर लेटा था। गाड़ी दूसरा चालक चला रहा था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, खेड़ी साध निवासी सत्यनारायण टेंपो ट्रेवलर चलाता है। उसके साथ गाड़ी पर खेड़ी साध निवासी 33 वर्षीय संदीप भी सवार था। वह अपनी गाड़ी में पीछे की सीट पर लेटा हुआ था। यह गाड़ी निजी कंपनी में कर्मचारियों को लाने व ले जाने के लिए लगाई हुई थी। सेक्टर 27 इलाके में गाड़ी अचानक पलट गई। इस हादसे में वह शीशा टूटने के बाद आधा बाहर आ गया। गाड़ी पलटने से वह सड़क व गाड़ी के बीच में कुचला गया। जबकि गाड़ी चला रहा सत्यनारायण सुरक्षित है। उसको हल्की चोट आई है। ग्रामीणों ने बताया कि उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। अब घर में मां, पत्नी व दो बच्चे रह गए हैं। यही अपने परिवार का पालनकर्ता था। उसके जाने से परिवार के समक्ष जीवन बसर की मुश्किल खड़ी हो गई है।
विज्ञापन

ब्रेकर बनाने की मांग को नहीं सुन रहे अधिकारी
रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर 27 के प्रधान डीएन छिकारा ने कहा कि सेक्टर इलाके में वाहन तेज रफ्तार से दौड़ते हैं। इन पर अंकुश नहीं लग रहा है। एसोसिएशन कई बार हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से ब्रेकर बनवाने की मांग कर चुकी है। इसके बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है। इससे लोगों में भी रोष पनप रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें