फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘डिपो धारक राशन की गुणवत्ता को सुनिश्चित करें’

सार

19 अगस्त को दोपहर तक अन्नपूर्णा उत्सव में 10 हजार 723 क्विंटल गेहूं, 11 हजार 064 क्विंटल आटा, 178 क्विंटल चीनी व 152 क्विंटल नमक का वितरण डिपो धारकों द्वारा पात्र लोगों को किया गया।
विज्ञापन
गेहूं - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत दो दिवसीय अन्नपूर्णा उत्सव वीरवार को संपन्न हो गया। डिपो पर मिल रहे खराब राशन की शिकायतों के बीच डीसी कैप्टन मनोज कुमार व पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने वीरवार को पांच राशन डिपो का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अफसरों ने डिपो धारकों को राशन की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने की हिदायत दी।
विज्ञापन


इस दौरान प्रशासन ने दावा किया है कि बहुअकबरपुर स्थित नरेश कुमार, मदीना स्थित सुरेंद्र कुमार, खरखड़ा स्थित निर्मला देवी, बसाना स्थित मुकेश कुमार व लाहली स्थित शिवकुमार के डिपो पर राशन वितरण की स्थित संतोषजनक मिली। डीसी ने निरीक्षण के दौरान गेहूं की गुणवत्ता की भी जांच पड़ताल की।

जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के नियंत्रक अपार तिवारी ने बताया कि 19 अगस्त को दोपहर तक अन्नपूर्णा उत्सव में 10 हजार 723 क्विंटल गेहूं, 11 हजार 064 क्विंटल आटा, 178 क्विंटल चीनी व 152 क्विंटल नमक का वितरण डिपो धारकों द्वारा पात्र लोगों को किया गया।
विज्ञापन


अन्नपूर्णा उत्सव बुधवार को शुरू हुआ था। भाजपा सांसद व पूर्व मंत्री ने शहर के अलग-अलग डिपो पर जाकर योजना के बारे में बताया था। मौके पर जाकर जब लोगों से बात की तो राशन खराब आने, आटे की काली रोटी बनने और मिलावटी गेहूं देने की बातें बताईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें