फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड फौजी की हत्या कर धान के खेत में फेंका शव

विज्ञापन
जगदीश। फाइल फोटो
विज्ञापन
खरैंटी गांव में रविवार सुबह एक रिटायर्ड फौजी की हत्याकर शव को धान के खेत फेंक दिया गया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि रंजिश के चलते उनकी हत्या की गई है। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर चचेरे भाई सुरेश व एक अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। साथ ही जांच अधिकारी ने जल्द ही आरोपी से पूछताछ करने की बात कही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक खरैंटी गांव निवासी अजीत ने दी शिकायत में बताया है कि उनके बड़े भाई जगदीश (60) सेना से रिटायर्ड थे। वे खेतीबाड़ी का काम करते थे। रविवार सुबह करीब आठ बजे जगदीश खेत में बने मंदिर में जोत लगाकर पूजा करने गए थे। आरोप है कि वहां पहले से ही गांव निवासी सुरेश व एक अन्य लड़का मौजूद थे। मंदिर में जोत लगाकर उसका भाई जगदीश कुएं पर पानी लेने चले गए। इसके बाद वहां पर सुरेश व उसके साथी ने जगदीश की हत्या कर शव को धान के खेत में फेंक दिया। सुरेश के परिवार के साथ उसकी रंजिश चल रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से नहीं खुला राज
डीएसपी की मौजूदगी में एफएसएल एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया ने जांच पड़ताल की। इसके बाद शव पीजीआई के डेड हाउस भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी यह खुलासा नहीं हो सका कि जगदीश की मौत कैसे हुई।
विज्ञापन

महिला और किशोर ने पानी से चेहरा धोया
मृतक के भाई अजीत ने बताया कि मंदिर में पूजा करने गई एक महिला व 12 साल के किशोर ने देखा कि जगदीश धान के खेत में मुंह के बल पड़ा है। तत्काल उसे बाहर निकाल कर चेहरे कीचड़ साफ किया। आंख के पास जहां चोट के निशान थे। जबकि नाक से खून भी आया हुआ था। उसके भाई की हत्या हुई है।
मृतक की आंख के नीचे चोट का निशान है। अब एफएसएल रिपोर्ट व पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद तय होगा कि मौत के क्या कारण रहे। साथ ही आरोपी से जल्द पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

-इंस्पेक्टर बलवंत सिंह, थाना प्रभारी, लाखनमाजरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें