फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसबी नहर में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। दिल्ली रोड पर भालौठ सब ब्रांच (बीएसबी) नहर में सोमवार शाम एक 35 वर्षीय युवक का शव मिला है, जिसके दाहिने हाथ पर लाल रंग का धागा बंधा हुआ है। मृतक की शनाख्त नहीं हो सकी है। शव को पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया गया है।
विज्ञापन

आईएमटी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि दोपहर को सूचना मिली कि दिल्ली रोड पर भालौठ ब्रांच में पुल के पास एक शव उतरा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव बाहर निकाल कर जांच पड़ताल की। मृतक के शरीर पर कहीं चोट का निशान नहीं था। उसके हाथ पर लाल रंग का धागा बंधा है। साथ ही उसने काले रंग की पैंट पहन रखी है। शव की लंबाई पांच फीट आठ इंच के करीब है।
...
लगातार मिल रहे पुल के पास शव
जेएलएन व भालौठ ब्रांच में दिल्ली रोड पर आईजी ऑफिस से पहले पुल की ऊंचाई कम है। इसके चलते पीछे से शव बहकर आते हैं तो पुल के पास अटक जाते हैं। पहले शव बोहर के पास पुल के पास अटकते थे, लेकिन अब वहां पर नया पुल बन गया है, जिसकी ऊंचाई ज्यादा है। ऐसे में शव दिल्ली रोड के पास आकर ही अटक रहे हैं। पिछले सप्ताह पानीपत से लापता संजय कॉलोनी के युवक का शव जवाहर लाल नेहरू कैनाल में मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें