फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुजमालपुर के पास गड्ढे में ट्यूबवेल के पाइप से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
महम चौबीसी के गांव निंदाना के युवक सुरेश (36) का शव सोमवार सुबह बहुजमालपुर की सीमा पर खेत में गड्ढे के अंदर ट्यूबवेल के पाइप से लटका मिला। मृतक ने जेब से मिले सुसाइड नोट में 13 लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। इसमें मृतक के परिवार के सदस्यों व उसके रिश्तेदारों तक के नाम लिखे हुए हैं। बहुअकबरपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पता चला है कि सुरेश पारिवारिक कारणों के चलते लंबे समय से गांव में अलग रह रहा था।
विज्ञापन

बहुअकबरपुर थाना प्रभारी एसआई सत्यवान ने बताया कि गौड़ स्कूल के नजदीक कृष्णा कॉलोनी निवासी विनोद का कहना है कि उसके जींद रोड पर ड्रेन नंबर आठ के पास बहुजमालपुर गांव की सीमा से लगते खेत हैं। खेत में सिंचाई के लिए ट्यूबवेल लगा रखा है। सोमवार सुबह खेत में गया तो देखा एक व्यक्ति का शव ट्यूबवेल के गड्ढे में पाइप से लटका हुआ था। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को गड्ढे से बाहर निकाल कर जांच पड़ताल की। जांच में मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें मृतक का नाम सुरेश निवासी निंदाना गांव लिखा हुआ था।
परिवार के सदस्यों सहित एक दर्जन नामजद, पड़ोसियों ने की शनाख्त
पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच पड़ताल में पता चला है कि सुरेश की अपने परिवार के साथ बनती नहीं थी। वह लंबे समय से अलग रह रहा था। सुसाइड नोट में उसने 13 लोगों के नाम लिखे हैं। पुलिस का कहना है कि इसमें कई परिवार के सदस्य व रिश्तेदार तक बताए गए हैं, लेकिन मृतक की पत्नी से पूछताछ के बाद ही सही तरह से खुलासा हो सकेगा कि रिश्तेदार में कौन मृतक का क्या लगता है। शव मिलने की सूचना गांव में दी तो बताया गया कि मृतक की पत्नी मजदूरी करने के लिए घर से बाहर गई हुई थी। वह मोबाइल फोन का भी प्रयोग नहीं करती। ऐसे में पुलिस को पड़ोसियों से मृतक की शनाख्त करवानी पड़ी। जब उसकी पत्नी आएगी तो उसे तफ्तीश में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

ये हुए नामजद
पुलिस द्वारा बरामद सुसाइड नोट में महेंद्र, कांता, अमित, मोनू, कृष्णा, राहुल, केवल, डॉक्टर पवन, दयानंद मिस्त्री, संजय, सूबे, सुंडू व अन्य का नाम लिखा हुआ है। इसी के आधार पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें