फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेयरी संचालक की मौत का मामला, सीसीटीवी फुटेज देखकर पत्नी ने दर्ज कराया केस

विज्ञापन
विज्ञापन
महम चौबीसी के गांव भैणीमातो में चार दिन पहले डेयरी संचालक दलबीर (67) की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। अब पत्नी ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गांव के ही जितेंद्र उर्फ जीतू व राजू पर हत्या का केस दर्ज कराया है। डेयरी संचालक का शव गांव के ही तालाब में मिला था। परिजनों ने सामान्य मौत मानकर छह अगस्त को शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक भैणीमातो निवासी प्रवीण ने दी शिकायत में बताया है कि उसका पति दलबीर भैंसों का दूध बेचकर परिवार चला रहा था। पांच अगस्त की शाम राजू व जीतू उसके पति को घर से बुलाकर ले गए। 6 अगस्त की सुबह उसके पति का शव गांव के तालाब में मिला था। किसी तरह की अनहोनी का अंदेशा न होने के कारण उन्होंने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। अब उसकी सास भरपाई ने बताया कि 2 अगस्त को जीतू व राजू की दलबीर से कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि वह उसे मजा चखाने की बात कर रहे थे। शक के आधार पर जब आरोपियों से बात की तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद उन्होंने तालाब की तरफ जाने वाले रास्तों के सीसीटीवी कैमरों की जांच करवाई। जांच में फुटेज में दिखाई दे रहा है कि दोनों युवक उसके पति के साथ तालाब की तरफ जा रहे हैं। साथ में एक रिक्शा भी है। उसे शक है कि आरोपियों ने उसके पति की हत्या कर शव तालाब में फेंक दिया। परिजनों ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी सौंपी है। महम थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर सिंह का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें