फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: उत्तराखंड पुलिस ने रोहतक में दी दबिश, चोरी के मामले में युवक काबू, धोखाधड़ी के केस में युवती की तलाश

Wed, 25 May 2022 01:16 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

देहरादून पुलिस को चोरी के मामले में युवक की तलाश थी। वहीं मंसूरी पुलिस को धोखाधड़ी के केस में जिस युवती की तलाश थी, वह नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड पुलिस ने दो दिन में दो बार हरियाणा के रोहतक में दबिश दी। एक टीम जहां जेपी कॉलोनी से जॉनी नाम के युवक को चोरी के मामले में काबू कर ले गई, जबकि मंसूरी पुलिस को धोखाधड़ी के केस में जिस युवती की तलाश थी, वह नहीं मिल सकी।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक सोमवार को देहरादून की स्पेशल ऑपरेशन टीम (एसओपी) एसआई मनोज के नेतृत्व में रोहतक पहुंची और जिला पुलिस को बताया कि सोने की चोरी के मामले में जेपी कॉलोनी के युवक जॉनी की तलाश है। इसके बाद टीम सीआईए एक की मदद से कॉलोनी में पहुंची और आरोपी युवक को उठाकर ले गई।

वहीं, मंगलवार को मंसूरी पुलिस एसआई कर्मबीर के नेतृत्व में धोखाधड़ी के केस में रोहतक पहुंची और मैना पर्यटन केंद्र के अंदर जांच की, लेकिन जिस युवती की लोकेशन मिल रही थी, वह नहीं मिली। इसके बाद बताया गया कि युवती की लोकेशन मानसरोवर कॉलोनी हो गई है। इसके बाद टीम ने कॉलोनी में जांच की, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। इसके बाद टीम लौट आई। 
विज्ञापन

 

सोमवार को देहरादून पुलिस रोहतक पहुंची थी और स्थानीय पुलिस की मदद ली थी। अब मंगलवार को मंसूरी पुलिस के आने की कोई सूचना नहीं है। -उदय सिंह मीना, एसपी रोहतक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें