फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: दुकानदार को पैसे देने के लिए कहा तो दो भाईयों ने कर दी बुजुर्ग की हत्या, सिर में ईंट मारकर की वारदात

Sun, 19 Nov 2023 02:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक

सार

सिर में ईंट मारकर घायल किया था। 15 दिन बाद कादिर अहमद ने दम तोड़ा है। जींद रोड स्थित पीर वाली गली में रात को झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक में दुकानदार को पैसे देने के लिए कहा तो दो भाईयों ने ईंट मारकर बुजुर्ग की हत्या कर दी। जबकि उसके बेटे को घायल कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में पीर वाली गली निवासी चमन ने चार नवंबर को शिकायत दी थी कि शुक्रवार रात करीब साढ़े 10 बजे वह गली में खड़ा था। उसके बड़े भाई अमन ने पड़ोसी युवक साहिल से कहा कि दुकानदार के पैसे दे दो। साहिल ने कहा कि तुझे क्या है। इस बात पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। आरोपी साहिल ने अपने भाई को बुला लिया।

वह और उसके पिता छुड़वाने लगे तो आरोपियों ने पथराव शुरू कर दिया। एक ईंट उसके पिता कादिर अहमद के सिर में लगी। उन्हाेंने घायल हालत में अपने पिता को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया, जहां से पीजीआई रैफर कर दिया गया। तभी से कादिर अहमद का पीजीआई में उपचार चल रहा था। घायल ने शनिवार की रात को दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले को हत्या के केस में बदल दिया है।
विज्ञापन


बुजुर्ग पर चार नवंबर को जानलेवा हमला किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी भाईयों को गिरफ्तार कर लिया था, तभी से आरोपी न्यायिक हिरासत के जेल में बंद है। घायल की शनिवार रात को मौत हो गई। ऐसे में हत्या के प्रयास के केस को हत्या के मामले में बदल दिया है। -इंस्पेक्टर बिजेंद्र, प्रभारी थाना शहर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें