फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में वारदात: तुम ज्यादा अकड़ते हो... कहकर, घर के बाहर गली में बैठे दो लोगों को मारी गोली

Tue, 23 Nov 2021 04:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक(हरियाणा)

सार

हरियाणा के रोहतक जिले के गांव टिटौली में मंगलवार दोपहर को गोली मारने की वारदात हुई। वारदात में घायल दोनों युवक पीजीआई में दाखिल हैं। आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
अस्पताल में उपचाराधीन घायल व्यक्ति। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक जिले के टिटौली गांव में मंगलवार दोपहर एक युवक गली में आया और मोहल्ले के दो लोगों को गोली मार दी। बोला तुम ज्यादा ही  अकड़ते हो। घायल युवक सुधीर व श्रवण को पीजीआई में दाखिल कराया गया है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः हरियाणा की राजनीति में बड़ी हलचल: आज टीएमसी में शामिल हो सकते हैं अशोक तंवर, कभी राहुल गांधी के थे बेहद करीबी

सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुलबीर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि टिटौली निवासी श्रवण व सुधीर घर के नजदीक गली में बैठे थे। तब गांव का एक युवक आया और फायरिंग शुरू कर दी। दोनों ने बचने का प्रयास किया लेकिन एक गोली  श्रवण की आंख के पास और 2 गोली सुधीर को कंधे व बगल के पास लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः हरियाणा: कृष्ण भक्त आईपीएस भारती अरोड़ा ने दोबारा मांगी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति, गृह मंत्री विज ने सीएम को भेजी फाइल

हमलावर मौके से जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। वारदात से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। घायलों को तत्काल पीजीआई में दाखिल कराया गया।  मामले की सूचना पाकर सदर थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और वारदात की छानबीन की। सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुलबीर का कहना है कि जल्द आरोपी को दबोच लिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें