फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: कूलर कारोबारी से दो लाख 20 हजार रुपये की लूट, हाथ और गर्दन पर मारे ब्लैड

Fri, 21 Apr 2023 11:53 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

रोहतक पुलिस के मुताबिक नेहरू कालोनी निवासी इमरान ने दी शिकायत में बताया कि वह मूलरूप से यूपी के गांव हिमपुर, जिला बिजनौर का रहने वाला है। दो माह पहले रोहतक आया था। साथ ही दुकानों पर कूलर की सप्लाई करता है।
विज्ञापन
रोहतक पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक के कच्चा बेरी रोड पर सिटी थाने से चंद कदम दूर स्कूटी सवार दो युवक कूलर कारोबारी पर ब्लैड से गर्दन व हाथ पर हमला करके 2.20 लाख रुपये लूटकर ले गए। पुलिस ने देर रात मामला दर्ज कर लिया, लेकिन वारदात को संदिग्ध माना जा रहा है।

विज्ञापन


सिटी थाने के नजदीक हुई वारदात, नए प्रभारी ने संभाला था एक दिन पहले की कार्यभार
पुलिस के मुताबिक नेहरू कालोनी निवासी इमरान ने दी शिकायत में बताया कि वह मूलरूप से यूपी के गांव हिमपुर, जिला बिजनौर का रहने वाला है। दो माह पहले रोहतक आया था। साथ ही दुकानों पर कूलर की सप्लाई करता है। वीरवार को करीब एक बजकर 10 मिनट पर अपने भाई अतीक के खाते में 2 लाख 20 हजार रुपये जमा कराने के लिए पंजाब नेशनल बैंक में गया था। पहले वह माता दरवाजा के पास बैंक में गया, जहां पैसे जमा नहीं हो सके।

 गर्दन व ब्लैड पर स्कूटी सवार युवकों ने दी वारदात अंजाम
इसके बाद झज्जर रोड स्थित बैंक की ब्रांच में गया। बताया गया कि आपका पैन कार्ड खाते से लिंक नहीं है। इसलिए पैसा जमा नहीं हो सकता। वह वापस नेहरु कालोनी में आ रहा था। जब कच्चा बेरी रोङ से पुराना बस स्टैङ की तरफ मुड़ा और आगे पीछे से स्कूटी पर से दो नौजवान युवक आए। एक दम मेरी गर्दन और मेरे हाथों पर ब्लड मारे। साथ ही थैले से 2 लाख 20 हजार रुपये छीन लिए। इसमें 1 लाख रुपये रोहतक के युवक सुनील से लिए थे। बाकी 1 लाख 20 रुपये रुपये कूलर के घास के दुकानदर से एकत्रित किए थे। स्कुटी सवार युवकों ने मास्क लगा रखे थे।
विज्ञापन


संदिग्ध मान रही वारदात पुलिस, थाने में जाने की जगह अस्पताल चला गया इमरान
थाने के नजदीक हुई वारदात को पुलिस संदिग्ध मानकर चल रही है। क्योंकि चंद कदम थाना होने के बावजूद शिकायतकर्ता पहले अस्पताल चला गया। वहां से छुट्टी के बाद पुलिस को सूचना दी। सिटी थाना प्रभारी शमशेर सिंह का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच पड़ताल कर रहे हैं। घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज जुटा रहे हैं। इसके बाद ही वारदात से पर्दा उठ सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें