फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: पैर में लगी थी तीन गोली, युवक को पता तक नहीं, खून बहते देख दोस्त ले गए अस्पताल, एक्सरे में खुलासा

Tue, 03 Jan 2023 09:36 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

पटाखों के शोर में घायल को फायरिंग का पता नहीं चला था। एक्सरे जांच में खुलासा हुआ है। पैर से खून निकलने लगा तो दिल्ली अस्पताल में ले गए। डॉक्टर ने दो गोली निकाली, तीसरी बाहर नहीं आ सकी। अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक में गुरुग्राम की कंपनी के कर्मचारी आजादगढ़ निवासी नीरज सैनी को 31 दिसंबर की रात 12 बजे बाइक सवार तीन युवकों ने पैर में तीन गोली मारी थी। निजी अस्पताल में एक्सरे जांच में खुलासा हुआ। अब घायल के बयान पर अर्बन एस्टेट थाने में अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आजादगढ़ निवासी नीरज सैनी ने दी शिकायत में बताया कि उसका पेट्रोल पंप के नजदीक हैफेड चौक पर मकान है। साथ ही वह गुरुग्राम की निजी कंपनी में नौकरी करता है। 31 दिसंबर की रात को परिवार के सदस्यों व दोस्तों के साथ घर के पास में टेंट लगाकर जश्न की तैयारी कर रहे थे।

रात करीब 10 बजकर 30 मिनट पर परिजन घर चले गए। वह डीजे पर दोस्तों के साथ डांस कर रहा था। जब वह बाथरूम करने बाहर रोड पर आया तो उसने देखा कि कई युवक बाइक पर सवार होकर गुजर रहे हैं। साथ ही बुलेट के पटाखों जैसी आवाज निकाल रहे थे।
विज्ञापन


वह अंदर आया तो दोस्तों ने देखा कि बायें पैर से खून बह रहा था, जिससे जींस लाल हो गई थी। उसे पावर हाउस चौक के नजदीक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां से एक्सरे करके दूसरे अस्पताल में भेज दिया। वहां डॉक्टर ने एक्सरे देखकर बताया कि उसे तीन गोली लगी है।

दो गोली डॉक्टर ने निकाल दी। बोला, तीसरी गोली अपने आप निकल जाएगी। इसके बाद दो लाख रुपये लेकर घर भेज दिया। घर जाने पर फिर पैर से खून आने लगा। वहां से वे दिल्ली के निजी अस्पताल में चले गए, जहां नववर्ष होने के चलते तीन घंटे तक डॉक्टर का इंतजार करते रहे।

इस कारण वहां से गुरुग्राम के निजी अस्पताल में आ गए। मामले की सूचना पाकर अर्बन अस्टेट पुलिस ने घायल के बयान दर्ज किए। घायल का आरोप है कि उसे बाइक सवार युवकों ने ही गोली मारी है। अब पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर बाइक सवार युवकों का सुराग ढूंढने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें