फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन को गोली मारने का मामला: हमले का मुख्य आरोपी साहिल गिरफ्तार, दो नाबालिगों को भी पुलिस कर चुकी काबू

Sun, 05 Dec 2021 02:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक/सांपला (हरियाणा)

सार

रोहतक के भाली आनंदपुर गांव में दुल्हन को गोली मारने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में रोहतक पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीणा प्रेस वार्ता करेंगे।
विज्ञापन
आरोपी साहिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक जिले में कुछ दिन पहले भाली आनंदपुर गांव में दुल्हन पर जानलेवा हमले के मुख्य आरोपी साहिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जल्द ही मामले से जुड़े अहम पहलुओं पर पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीणा प्रेस वार्ता में खुलासा करेंगे। इससे पहले शनिवार को पुलिस ने दो नाबालिग आरोपियों को काबू किया था।

विज्ञापन


मुख्य आरोपी साहिल को उसके दो नाबालिग दोस्त शादी समारोह में शामिल होकर वहां की पल-पल की जानकारी दे रहे थे। पुलिस ने दोनों को वारदात की साजिश में शामिल होने के आरोप में काबू किया था। शनिवार को सीआईए द्वितीय ने आरोपियों को जुवैनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया, जहां से बाल सुधार गृह भेज दिया गया। 

डीएसपी महेश कुमार ने बताया था कि एक दिसंबर की रात को भाली आनंदपुर से सांपला गई बरात लौटी। गांव में शिव मंदिर के बाहर एक गाड़ी ने ओवरटेक करके दुल्हन की गाड़ी को रुकवा लिया था। गाड़ी से उतरे दो युवकों ने दुल्हन को गोली मार दी। दुल्हन तनिष्का को गंभीर हालत में पीजीआई में दाखिल कराया गया, जहां उसका अब भी उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः आज हिसार पहुंचेंगे डिप्टी सीएम चौटाला: जिला अदालत के बाहर किसान जुटे, भारी पुलिस बल तैनात

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू की। मामले में सीआईए द्वितीय एसआई नरेश कुमार व बहुअकबरपुर थाना पुलिस ने शनिवार को दो नाबालिग को काबू किया। जांच में सामने आया कि दोनों नाबालिग वारदात की साजिश रचने में शामिल रहे।
विज्ञापन


वे बुधवार को तनिष्का की शादी में मौजूद थे और आरोपी साहिल को पल-पल की जानकारी दे रहे थे। यहां तक कि जब दुल्हन की गाड़ी रवाना हुई तो नंबर तक आरोपी को बताया था। इसके अलावा मुख्य आरोपियों को बाइक पर सांपला से खरखौदा रोड पर छोड़ा था। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली है। जबकि गाड़ी पहले मिल गई थी। अब पुलिस आरोपी साहिल व उसके दो साथियों को दबोचने का प्रयास कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें