फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: एएसआई पर लगा दुष्कर्म का आरोप, विधवा ने दर्ज कराई शिकायत, कहा- शादी का झांसा देकर की वारदात

Sun, 05 Dec 2021 12:47 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

हरियाणा के जींद जिले में एक एएसआई पर दुष्कर्म का आरोप लगा। पुलिस ने विधवा की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने बताया है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर वारदात को आरोपी ने अंजाम दिया। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में जींद जिले के एक गांव में महिला के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने डीएसपी के रीडर एएसआई के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जुलाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जींद में डीएसपी के रीडर के पद पर कार्यरत भिवानी निवासी एएसआई अशोक ने फरवरी 2019 में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए व अमानत में खयानत की। बाद में एएसआई ने शादी करने से मना कर दिया और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। जांच अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर एएसआई अशोक, उसकी बहन व मां के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें