फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव के ही युवक की मुखबिरी से हुई सुखविंद्र की हत्या

Sat, 19 Mar 2016 02:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक
विज्ञापन
मृतक खिलाड़ी का फाइल फोटो। - फोटो : file photo
विज्ञापन
रिठाल के नेशनल कबड्डी खिलाड़ी सुखविंद्र सिंह की हत्या गांव के ही एक युवक की मुखबिरी के बाद हुई। पुलिस ने आरोपी सोनू उर्फ सोमबीर को दबोच लिया है। पुलिस उसे शनिवार को कोर्ट में पेश करेगी। वहीं, हत्या को अंजाम देने वाले आरोपियों तक पुलिस पहुंच गई है। शनिवार को दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी दिखाई जा सकती है।
विज्ञापन


सदर थाना एसएचओ विजय दहिया ने बताया कि सोमबीर ने ही सुखविंद्र की मुखबिरी की थी। आरोपी ने पूछताछ में उगला कि वह कई दिनों से सुखविंद्र का पीछा कर रहा था। वारदात वाली सुबह से ही वह सुखविंद्र पर नजर रखे था। जैसे ही सुखविंद्र प्रेक्टिस के बाद घर की ओर चला तो उसने बदमाशों को लोकेशन दे दी, यह भी बताया कि सड़क सुनसान है। इसके बाद बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। 

यह है मामला
बता दें कि रिठाल में मंगलवार शाम को स्कूटी सवार दो बदमाशों ने नेशनल कबड्डी खिलाड़ी सुखविंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी थी। यह वारदात गांव के एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। आरोपियों ने देवेंद्र उर्फ  काला हत्याकांड का बदला लेने के लिए सुखविंद्र को मौत के घाट उतारा। बदमाश लंबे समय से वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। जून 2015 में हुए देवेंद्र काला हत्याकांड में सुखविंद्र का भाई नामजद है। इसी विवाद में मंगलवार को बदमाशों ने सुखविंद्र को निशाना बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें