फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: तेज कालोनी में मकान पर पथराव, घर के शीशे तोड़े, महिला की हालत गंभीर

Mon, 15 May 2023 12:04 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

रोहतक की तेज कालोनी निवासी 27 वर्षीय करण ने दी शिकायत में बताया कि वह घर के पास पार्क में बैठा था। वहां पर तेज कालोनी निवासी भारत भी आ गया। उसे भारत से 10 हजार रुपये लेने थे। जैसे ही उसने पैसे मांगे, तभी आरोपी न केवल गाली-गलौच करने लगा, बल्कि थप्पड़ भी मारा।
विज्ञापन
युवकों ने किया हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक की तेज कालोनी में उधार दिए रुपये मांगने पर तीन युवकों ने अपने साथियों के साथ मिलकर मकान पर पथराव कर दिया। पथराव में न केवल घर के शीशे टूट गए, बल्कि मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। इस संबंध में पुरानी सब्जी मंडी थाने में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस के मुताबिक तेज कालोनी निवासी 27 वर्षीय करण ने दी शिकायत में बताया कि वह घर के पास पार्क में बैठा था। वहां पर तेज कालोनी निवासी भारत भी आ गया। उसे भारत से 10 हजार रुपये लेने थे। जैसे ही उसने पैसे मांगे, तभी आरोपी न केवल गाली-गलौच करने लगा, बल्कि थप्पड़ भी मारा। डर के मारे वह घर पर आ गया। शाम पांच बजे भारत, शिवा व रिकी अपने हाथों में ईंट व रोड़े लेकर आए और घर पर पथराव कर दिया।

साथ ही उसकी स्कूटी भी तोड़ दी। इसक बाद आरोपी मकान के अंदर घुसे और उसे व उसकी मां सुनीता को पीटा। शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी सतपाल ने बताया कि केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घटना की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें