बूढ़ी मां के पास धूप में बैठी थी महिला, बाइक सवार युवक ने की वारदात
- फोटो : amar ujala
प्रेम नगर में बाइक सवार युवक ने दिनदहाड़े घर के बाहर घूप सेंक रही महिला की बाली झपट ली। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया और महिला मदद को चिल्लाती रही। सिविल लाइन थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।
पीड़िता रामरती ने बताया कि वह चूड़ी बेचने का कार्य करती है। वीरवार दोपहर करीब 12 बजे अपनी मां के साथ घर के बाहर गली में धूप सेक रही थी। हैफेड चौक की तरफ से नई बाइक पर एक युवक आया और नजदीक आकर उसे धक्का दे दिया। इसके बाद एक कान की बाली निकाल कर ले गए। वारदात के बाद महिला ने शोर मचाया लेकिन जबतक आसपास के लोग जमा होते, आरोपी चंपत हो गया।