सिर व चेहरे पर ईंट से चोट मारने के निशान है, वहीं कमर व पैरों पर डंडों से वार किया गया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जीआरपी थाने में केस दर्ज किया गया है।
हरियाणा के रोहतक शहर के रेलवे स्टेशन पर गुरुवार रात 25 वर्षीय युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। शव शुक्रवार सुबह रेलवे लाइन के साथ बनाए जा रहे पार्क में पड़ा मिला। सिर व चेहरे पर ईंट व पत्थर और कमर व पैरों पर डंडों से चोट मारने के निशान हैं। इस संबंध में जीआरपी थाने में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
जीआरपी के एएसआई बलवान सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशन के पास प्राचीन शिव मंदिर के सामने नगर निगम की तरफ से पार्क विकसित किया जा रहा है। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे सूचना मिली कि पार्क के अंदर अर्धनग्न हालत में एक शव पड़ा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया को बुलाया गया।
गहराई से शव की जांच की गई। मृतक की खोपड़ी टूटी हुई थी, साथ में कान कटा मिला। नाक, मुंह व कानों से खून निकला हुआ था। दांत भी टूटे हुए थे। शव से थोड़ी दूरी पर फटा बनियान व चप्पल मिली। आसपास के लोगों को पहचान के लिए बुलाया गया, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
जांच को लेकर उलझी रही पुलिस, आखिर में जीआरपी ने किया केस दर्ज
वारदात रेलवे की जमीन में बने पार्क में हुई, जिसकी कार्रवाई को लेकर पुलिस व शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस काफी देर तक उलझी रही। आखिर में तय हुआ कि पार्क चाहे नगर निगम विकसित कर रहा है, लेकिन जमीन रेलवे की है। ऐसे में जीआरपी ही केस दर्ज कर जांच करेगी।