फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: 25 हजार का इनामी गैंगस्टर राहुल उर्फ बंजारा इंदौर से गिरफ्तार, पुलिस ने तीन दिन के रिमांड पर लिया

Fri, 21 Apr 2023 11:11 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

रोहतक पुलिस को गैंगस्टर राहुल राठौर उर्फ बंजारा को गिरफ्तार करने सफलता हालिस हुई है। पुलिस कई मामलों से पर्दा उठाने के लिए आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लिया है। जिसमें कई आपराधिक घटनाओं का खुलासा होगा।
विज्ञापन
आरोपी राहुल राठौर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक पुलिस गैंगस्टर राहुल राठौर उर्फ बंजारा को मध्यप्रदेश के इंदौर में गिरफ्तार किया गया है। वीरवार को मध्यप्रदेश पुलिस 25 हजार के ईनामी राहुल राठौर को लेकर रोहतक पहुंची, जाहं अदालत से रोहतक पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर तीन दिन के रिमांड पर लिया।

विज्ञापन


पूछताछ में खुलासा, दोस्ती में की थी भाली गांव के बलराज उर्फ पप्पू की गोली मारकर हत्या
बचाव पक्ष के वकील जय हुड्डा ने बताया कि भाली गांव में शराब ठेके के पास 56 वर्षीय बलराज उर्फ बल्लू का शव मिला था, जिसे आठ गोलियां मारी गई थी। सीआईए टू ने दो माह बाद वारदात से पर्दा उठाया। खुलासा हुआ था कि मृतक के भतीजे समीर ने आपसी रंजीश के चलते अपने दोस्तों के साथ मिलकर वारदात अंजाम दी थी। पुलिस ने समीर व उसके साथी बालंद गांव निवासी राहुल को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि तीसरा आरोपी राहुल राठौर फरार चल रहा था। 4 अप्रैल को इंदौर में मध्प्रदेश पुलिस ने राहुल राठौर उर्फ बंजारा को काबू किया था। उसे अब रोहतक लाया गया है।

अंतिम संस्कार में नहीं था समीर, पुलिस का बढ़ गया शक
भाली के बलराज उर्फ पप्पू हत्याकांड में परिजनों को किसी पर शक नहीं था।सीआईए प्रथम व द्वितीय की संयुक्त टीम ने गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसी बीच पुलिस को भनक लगी कि बलराज का सीढि़यां को लेकर भतीजे समीर से झगड़ा हुआ था। हालांकि मामला इतना बढ़ा नहीं था। इतना ही नहीं, समीर अपने चाचा के अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं था। इससे पुलिस का शक बढ़ गया। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। सख्ती से पूछताछ में समीर ने वारदात से पर्दा उठा दिया था।
विज्ञापन


नए हथियार किए गए प्रयोग, अंधाधुंध चलाई गोलियां
पुलिस को जांच में खुलासा हुआ है कि समीर को पता था कि उसका चाचा बलराज हर रोज ठेके पर शराब लेने जाता है। इसलिए कार में वह ठेके के नजदीक चाचा का इंतजार करने लगा। जैसे ही बलराज नजदीक आया उस पर अंधाधुंध गोलियां चला दी। आठ गोलियां लगने से बलराज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात में विदेश रिवाल्वर का प्रयोग किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें