हरियाणा के रोहतक जिले के गांव गुगाहेड़ी में बड़ी वारदात सामने आई है। बाइक सवार दो युवकों ने ताश खेल रहे एक व्यक्ति पर अंधाधुंध गोलियां चला दी। घायल को पीजीआई के ट्रामा सेंटर में ले जाया गया है। घटना करीब शाम चार बजे की है।
हरियाणा के रोहतक जिले के गांव गुगाहेड़ी में बाइक सवार दो युवकों ने ताश खेल रहे एक 47 वर्षीय शीशपाल पर अंधाधुंध गोलियां चला दी। घायल को पीजीआई के ट्रामा सेंटर में दाखिल कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
लाखनमाजरा पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जानकारी मिली है कि शीशपाल रविवार को शाम चार बजे अपने साथियों के साथ बैठा था। तभी गांव का युवक अपने रिश्तेदार के साथ बाइक पर आया और फायरिंग शुरू कर दी। मौके पर भगदड़ मच गई। आसपास बैठे ग्रामीणों ने मुश्किल से अपनी जान बचाई।
हमलावरों ने एक के बाद एक छह गोलियां दाग दी। चार गोली जहां पैरों में लगी, जबकि कंधे में जा धंसी। जबकि पेट में लगी गोली आर-पार हो गई। आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल को परिजनों ने पीजीआई में दाखिल कराया।
विज्ञापन
सूचना पाकर लाखनमाजरा पुलिस की एक टीम गांव तो दूसरी पीजीआई के ट्रामा सेंटर पहुंची। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेश कुमार का कहना है कि घायल बयान देने की स्थिति में नहीं है। ऐसे में परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की जांच पड़ताल करेंगे।