फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की जनता कॉलोनी में कार्रवाई, फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

Fri, 26 Jan 2024 08:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

शिवाजी कॉलोनी थाने में मेडिकल एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी सुधांशु विश्वास पश्चिमी बंगाल का रहने वाला है, आरोपी के पास लाइसेंस नहीं मिला है।
विज्ञापन
जांच करती टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते व खुफिया विभाग की टीम ने सुनारिया चौक के नजदीक जनता कॉलोनी में छापा डालकर एक फर्जी डॉक्टर को काबू किया है। आरोपी बिना लाइसेंस के क्लीनिक चला रहा था, जिसमें भारी मात्रा में अंग्रेजी व दूसरी दवाइयां मिली हैं। आरोपी को शिवाजी कॉलोनी पुलिस को सौंपा गया है, जो केस दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के एसआई कर्मबीर ने बताया कि दोपहर दो बजे सूचना मिली कि जनता कॉलोनी में सुनारिया चौक के पास श्रीराम बंगाली क्लीनिक चल रहा है, जिसे सुंधाशु विश्वास निवासी निवासी मानिकाकोल, मेंडिया, नार्थ 24 परगानास पश्चिमी बंगाल-743262 हाल जनता कॉलोनी रोहतक चला रहा है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग से टीम ने डाक्टर हेमंत कुमार व शिवाजी कॉलोनी थाने से एएसआई कुलदीप को साथ लिया। टीम ने छापा डाला तो मौके पर सुधांशु विश्वास मिला। उसके क्लीनिक में काफी तरह की अंग्रेजी दवाइयां व मेडिकल उपकरण पाए गए। डिब्बा नंबर 1,2,3 में अंग्रेजी दवाइयां व प्रयोग की गई सीरिंज व मेडिकल उपकरण थे।
विज्ञापन


मौके पर सुधांशु से जब डॉक्टरी प्रैक्टिस करने के लिए वैध प्रमाण पत्र मांगे गए तो वह असमर्थ रहा। इसके अतिरिक्त सूची में दर्ज दवाइयां रखने बारे लाइसेंस मांगा गया तो वह कागजात नहीं दे सका। जांच टीम के मुताबिक आरोपी सुधांशु झोलाछाप डॉक्टर है, जो लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। पुलिस ने तत्काल क्लीनिक को सील कर दिया और आरोपी को काबू कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें