फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: नाबालिग का दो दिन में पांच जगह हुआ यौन उत्पीड़न, राजगढ़ के चार युवक और गिरफ्तार

Sun, 10 Jul 2022 10:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

भिवानी के गांव लहबाना से पुलिस ने आरोपी को काबू किया है। रोहतक शहर से 15 साल की किशोरी को राजस्थान के राजगढ़ में ले जाकर देह व्यापार में धकेलने के मामले में परतें खुलती जा रही हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक शहर से 15 साल की किशोरी को राजस्थान के राजगढ़ में ले जाकर देह व्यापार में धकेलने के केस की परतें खुल रही हैं। दो दिन के अंदर नाबालिग का पांच जगह यौन शोषण किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भिवानी के गांव लहबाना में छापा मारकर राजगढ़ के चार युवकों महेश, सोमबीर, महा सिंह व विनोद को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


वहां आरोपी महेश की ससुराल में छिपे हुए थे। रविवार को उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से सोमबीर को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है, ताकि वारदात में प्रयोग कार बरामद की जा सके। मामले में पुलिस तीन आरोपियों विकास व दो महिलाओं को पहले काबू कर चुकी है। 

सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देसराज ने बताया कि एक जुलाई को एक महिला ने शिकायत दी थी कि उसकी नाबालिग बेटी दूध लेने घर से गई थी, लेकिन लौटी नहीं। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर जांच पड़ताल की और दो दिन बाद रोहतक से ही बरामद कर लिया था। किशोरी ने पुलिस को बताया कि दो महिलाओं ने उसे झांसा देकर कार सवार युवक के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


आरोपी उसे राजगढ़ ले गया, जहां उसका अलग-अलग जगह यौन शोषण किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शहर की दो महिलाओं व नाबालिग को लेकर जाने वाले युवक विकास को काबू कर लिया था। विकास से रिमांड के दौरान खुलासा हुआ कि अलग-अलग जगह नाबालिग का उत्पीड़न हुआ, इसके लिए आरोपी ने पैसे वसूल किए।

पुलिस ने विकास से उन आरोपियों का पता किया, जिन्होंने नाबालिग से दुष्कर्म किया था। इसके साथ वारदात स्थल की निशानदेही करवाते हुए चार आरोपियों राजस्थान के राजगढ़ निवासी महेश, सोमबीर, महा सिंह व विनोद को काबू कर लिया। पूछताछ में पता चला है कि राजगढ़ में सोमबीर की कार को वारदात के लिए प्रयोग किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें