बहु अकबरपुर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह करीब 7:30 बजे सूचना मिली कि डोभ गांव के हनुमान मंदिर में एक युवक का शव लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की, तो मृतक की पहचान गांव के युवक मनोज के तौर पर हुई।
रोहतक के भिवानी रोड पर डोभ गांव में वीरवार सुबह 24 वर्षीय युवक मनोज की सिर में ईंट मारकर हत्या कर दी गई। वारदात गांव के हनुमान मंदिर में हुई है। युवक अभी जेल से बाहर आया था।
विज्ञापन
लड़की के भाई पर जताया जा शक
बहु अकबरपुर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह करीब 7:30 बजे सूचना मिली कि डोभ गांव के हनुमान मंदिर में एक युवक का शव लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की, तो मृतक की पहचान गांव के युवक मनोज के तौर पर हुई।
ग्रामीणों ने बताया कि मनोज की गांव के ही एक परिवार से पुरानी रंजिश चल रही है। उसके खिलाफ गांव की लड़की के अपहरण का मामला दर्ज था, जिसके चलते वह जेल में था। अभी जेल से बाहर आया था। मनोज के चाचा ने पुलिस को बताया कि लड़की के भाई ने रंजिश के चलते हत्या की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।