फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal: तालाब में डूबने से किसान की मौत, सर्च अभियान के बाद शव को निकाला बाहर

Thu, 27 Jul 2023 11:28 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

सार

करनाल के मधुबन थानाक्षेत्र के अमृतपुर निवासी अशोक उम्र 32 वर्ष खेतीबाड़ी करता है। बुधवार देर शाम को वह तालाब के पास सीढि़यों पर बैठा हुआ था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह तालाब में गिरा। ग्रामीणों ने किसान को तालाब में डूबता देख बचाने का प्रयास किया, मगर किसान को नहीं बचा सके।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करनाल के अमृतपुर कला में बुधवार देर शाम को किसान की तालाब में डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों ने किसान की घंटों तालाश की। घंटों सर्च अभियान चलाने के बाद किसान के शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन

पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार
करनाल के मधुबन थानाक्षेत्र के अमृतपुर निवासी अशोक उम्र 32 वर्ष खेतीबाड़ी करता है। बुधवार देर शाम को वह तालाब के पास सीढि़यों पर बैठा हुआ था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह तालाब में गिरा। ग्रामीणों ने किसान को तालाब में डूबता देख बचाने का प्रयास किया, मगर किसान को नहीं बचा सके। किसान तालाब में डूब जाने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मधुबन थाना पुलिस पहुंची।

पुलिस ने गोताखोरों की मदद से किसान की तालाश की, मगर किसान का घंटों की मशक्कत के बाद भी पता नहीं चल सका। करीब तीन घंटे बाद गोताखोरों ने किसान के शव को तालाब से बाहर निकाला। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। किसान की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पुलिस का कहना है कि युवक गांव में ही खेतीबाड़ी करता है। वह तालाब के पास बैठा हुआ था अचानक गिर गया। परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें