फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: ड्रेन किनारे कार में मृत मिला जींद का युवक, सिर में लगी थी गोली, पुलिस ने शुरू की जांच

Fri, 08 Apr 2022 01:24 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)

सार

शुक्रवार को करीब 11 बजे सूचना मिली कि ड्रेन नंबर आठ के किनारे कार संदिग्ध हालात में खड़ी है। जिसके अंदर ड्राइविंग सीट पर युवक का शव पड़ा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाया गया।
विज्ञापन
रोहतक में कार में मिला युवक का शव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक में जींद रोड पर ड्रेन नंबर 8 के किनारे शुक्रवार को एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जींद जिले के गांव बढ़ताना के 30 वर्षीय मनोज का शव कार के अंदर सीट पर मिला, जिसके सिर में गोली लगी हुई है। मनोज की मौत आत्महत्या बताई जा रही है, इसकी पुलिस अभी जांच पड़ताल कर रही है। परिजनों के आने का इंतजार है।

विज्ञापन


इंदिरा कॉलोनी चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को करीब 11 बजे सूचना मिली कि ड्रेन नंबर आठ के किनारे कार संदिग्ध हालात में खड़ी है। जिसके अंदर ड्राइविंग सीट पर युवक का शव पड़ा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाया गया। कार की खिड़की खोल कर जांच की तो मृतक के सिर में गोली लगी हुई थी। इसके बाद कागजात के आधार पर मृतक की पहचान जींद जिले के बड़ताना गांव निवासी 30 वर्षीय मनोज के तौर पर हुई। उसके बाद शव को पीजीआई के डेड हाउस ले जाया गया। मनोज की मौत आत्महत्या है या हत्या इसका पता परिजनों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें