फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: एचएसवीपी का कार्यकारी अभियंता 30 हजार रिश्वत लेता गिरफ्तार, करनाल विजिलेंस ने छापा मारा

Tue, 22 Mar 2022 11:09 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

करनाल विजिलेंस ने रोहतक में छापा मारकर कार्रवाई की है। सोनीपत के ठेकेदार ने विजिलेंस को शिकायत दी थी। ठेकेदार के बिल दो साल से अटके हुए थे।
विज्ञापन
विजिलेंस टीम की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक में करनाल विजिलेंस की टीम ने मंगलवार को रोहतक में छापा मारकर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की बागवानी शाखा के कार्यकारी अभियंता विनय कुमार को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। इस संबंध में विजिलेंस थाना रोहतक में मामला दर्ज किया गया है। बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन


करनाल विजिलेंस के इंस्पेक्टर सुमित कुमार ने बताया कि सोनीपत जिले के गांव सेवली निवासी ठेकेदार सुभाष ने मंगलवार को विजिलेंस के टोल फ्री नंबर पर शिकायत दी कि हरियाणा विकास प्राधिकरण की हार्टीकल्चर (बागवानी) ब्रांच के अंतर्गत उसने हुडा सेक्टरों में पार्कों व ग्रीन बेल्ट के रखरखाव का ठेका लिया था।

उसके लाखों रुपये के दो साल से बिल बकाया है, जिनको पास करने की एवज में अभियंता 30 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। कार्रवाई रोहतक विजिलेंस की बजाय दूसरे जिले की विजिलेंस से करवाई जाए। ऐसे में विजिलेंस के आला अधिकारियों ने करनाल विजिलेंस के इंस्पेक्टर सुमित कुमार को कार्रवाई के लिए निर्देश दिए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः बहादुरगढ़: पांच हॉट मिक्स प्लांट को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दिया नोटिस, जमीन मालिकों पर भी होगी कार्रवाई

विजिलेंस की टीम रोहतक पहुंची और डीसी रोहतक से ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करने के लिए अर्जी दी। डीसी ने नायब तहसीलदार जगदीश चंद्र को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया। साथ ही उनके रीडर को छाया गवाह बनाया। योजना के तहत दोपहर बाद विजिलेंस की टीम ने जाट भवन के सामने स्थित हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की हार्टीकल्चर शाखा के कार्यालय के बाहर दबिश दी।
विज्ञापन


जहां शिकायतकर्ता ने कार्यकारी अभियंता विनय कुमार को 30 हजार रुपये की रिश्वत दी। इसमें 10 नोट 2-2 हजार और बाकी नोट 500-500 रुपये के थे। इशारा पाकर विजिलेंस की टीम ने दबिश दी और कार्यकारी अभियंता को 30 हजार की रिश्वत लेते काबू कर लिया। देर रात तक विजिलेंस की टीम रोहतक में थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी कार्यकारी अभियंता को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें