फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में लिफ्ट देकर महिला से दुष्कर्म

Wed, 27 Apr 2016 02:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : file photo
विज्ञापन
कार में लिफ्ट देकर महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराने के बाद सेक्टर एक निवासी रणदीप के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला पति की दवाई लेने के लिए ब्राह्मणवास के आयुर्वेदिक अस्पताल जा रही थी। 
विज्ञापन

हनुमान कालोनी की रहने वाली एक महिला ने सदर थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति बीमार है। उसकी दवाई ब्राह्मणवास के आयुर्वेदिक अस्पताल से चल रही है। वह पति की दवाई लेने के लिए मंगलवार को ब्राह्मणवास गई थी। आटो से उतरने के बाद गांव की ओर पैदल जाने लगी तो उसे एक स्विफ्ट कार आती दिखाई दी। उसने कार को रुकने का इशारा किया तो कार सवारों ने उसे बैठा लिया। महिला ने पुलिस को बताया कि कार को चलाने वाले का नाम उसका साथी रणदीप ले रहा था, जो सेक्टर एक का रहने वाला है। कार चलाने वाले ने अपने साथी को रास्ते में उतार दिया और उसे लेकर जंगल में चला गया। वहां कार को लॉक करके उसके साथ दुष्कर्म किया। मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देकर उसे वहीं छोड़कर चला गया। इसके बाद महिला ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया। तब मौके पर पुलिस पहुंची और महिला को लेकर थाने आई। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराकर मामला दर्ज किया है। सदर थाना एसएचओ विजय दहिया ने बताया कि महिला खेत में पड़ी मिली थी। उसने सेक्टर एक के रणदीप पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें