फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: टिटौली माल खरीदने आए दिल्ली के कारोबारी के पांच लाख रुपये चोरी, चालक पर जताया शक

Sun, 28 May 2023 07:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक

सार

कारोबारी को शक है कि ड्राइवर ही बैग से पैसे निकाल कर ले गया है। बैग में ढाई लाख 500-500 रुपये तो ढाई 2000-2000 हजार रुपये के नोट में राशि थी। कारोबारी मोतीनगर निवासी हेमंत ने सदर थाने में शिकायत दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक के टिटौली में माल खरीदने आए दिल्ली के कारोबारी का पांच लाख रुपये से भरा बैग चोरी हो गया। पीड़ित को उसी के ड्राइवर पर शक है कि वह बैग लेकर फरार हो गया। मोतीनगर निवासी हेमंत ने सदर थाने में चोरी का केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में हेमंत ने बताया कि वह कबाड़ी के तौर पर कारोबार करता है। इसके लिए आसपास की कंपनियों से माल खरीदकर ले जाता है। वह अपने ड्राइवर दिल्ली की शकूर बस्ती निवासी अभिनव त्रिपाठी उर्फ अंकुर के साथ टिटौली के नजदीक स्थित फैक्टरी में माल खरीदने आया था।

उसके पास 5 लाख रुपये से भरा बैग था, जिसे गाड़ी में ही रख दिया। शनिवार शाम करीब सात बजे अभिनव ने कहा कि वह वाशरूम के लिए जा रहा है। काफी समय बाद नहीं आया तो उसे शक हुआ। गाड़ी के पास जाकर देखा, लेकिन अभिनव वहां भी नहीं था। कार की चाबी भी उसी के पास थी।
विज्ञापन


किसी तरह का कार शीशा तोड़कर जांच की तो अंदर बैग गायब था, जिसमें 500-500 रुपये के ढाई लाख व दो-दो हजार के ढाई लाख के नोट थे। उसे शक है कि ड्राइवर ही पैसे लेकर गया है, जो उसके पास 12 साल से नौकरी कर रहा था। पहले कभी ऐसी हरकत नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें