फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: होली के दिन लापता हुआ युवक, तालाब में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 19 Mar 2022 03:17 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

युवक एक दिन पहले ससुराल गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मामले की जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक जिले के महम चौबीसी क्षेत्र के गांव खरकड़ा में होली के दिन लापता 26 वर्षीय साहिल का शव शनिवार को गांव के तालाब में मिला। परिजनों को जहां उसे जबरन तालाब में डूबाने की आशंका है, वहीं पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। फिलहाल शव को पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक खरकड़ा गांव निवासी साहिल खेतीबाड़ी का कार्य करता था। होली के दिन वह लापता हो गया था। उसकी बाइक गांव के तालाब के पास दीवार के पास मिली थी। परिजन उसे तभी से तलाश कर रहे थे। शनिवार को शव उतराता मिला। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला।

इसके बाद फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया ने शव की जांच पड़ताल की, लेकिन शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं थे। हालांकि पिता ने हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया। साहिल का एक बेटा व एक बेटी है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी संजय का कहना है कि मृतक के पिता ने हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया है। अभी किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। उसके बाद ही मौत के कारणों का पता लग सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें