फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: कुताना के पूर्व सरपंच को हथियारबंद युवकों ने घेरा, कार लॉक कर बचाई जान 

Sun, 13 Mar 2022 09:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

बलराज सिंह नांदल शुक्रवार रात कार से घर लौट रहा था, कार के शीशे तोड़कर बाइक सवार फरार हो गया। शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक में शहर से शुक्रवार रात को घर लौट रहे कुताना गांव के पूर्व सरपंच बलराज सिंह नांदल को बाइक सवार हथियारबंद युवकों ने घेर लिया। किसी तरह नांदल ने कार को लॉक करके जान बचाई। युवक कार के शीशे तोड़कर फरार हो गए। इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पूर्व सरपंच ने दी शिकायत में बताया कि वह किसी कार्य से रोहतक शहर में आया हुआ था। रात करीब साढ़े 9 बजे वह पुराने बस स्टैंड से घर लौटने लगा। जब पुराने बस अड्डा से भिवानी चुंगी की तरफ फलाईओवर को पार कर रहा था, तभी बाइक पर सवार तीन युवकों ने उसे रिवाल्वर दिखाकर रोकने का प्रयास किया। किसी वारदात का अंदेशा होने के कारण उसने कार की भाग ली।

आगे भिवानी चुंगी पर सामने ट्रक आ गया और जाम की स्थिति थे। इस कारण उसने कार रोक दी। बाइक सवार युवकों ने ओवरटेक करके रास्ता रोक लिया। उसने कार को दूसरी तरफ घुमाया और फार्म हाउस पर पहुंचा। फार्म हाउस का गेट बंद था, इसलिए भिवानी रेलवे लाइन की ओर कार घुसा दी। लेकिन तीन बाइक पर सवार आठ के करीब युवक पीछा करते हुए वहां भी पहुंच गए। उसने कार को लॉक कर लिया। युवक कार के शीशे तोड़कर फरार हो गए। 
विज्ञापन


मुझे नहीं पता, क्यों किया हमला

मेरी किसी से कोई रंजिश नहीं है। साथ ही युवकों से भी कोई विवाद नहीं हुआ और न ही उन्हें जानता हूं। अब युवकों के पकड़े जाने के बाद ही हमले का पता चल सकेगा। - बलराज सिंह नांदल, पूर्व सरपंच कुताना

 

पूर्व सरपंच की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। आसपास के एरिया की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं। अभी वारदात के कारणों का पता नहीं लग सका है। - इंस्पेक्टर शमशेर सिंह, थाना प्रभारी शिवाजी कॉलोनी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें