फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: रंजिश खत्म करने के लिए हुई समझौता बैठक में चली गोली, एक गंभीर, रिटौली में हुई वारदात

Thu, 27 Jan 2022 10:36 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

शिकायतकर्ता का कहना है कि उसे अपने बचाव में फायर करना पड़ा। पुलिस ने उसे सुरक्षा देते हुए, गांव के सरपंच सहित पांच के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट व पिस्तौल छीनकर ले जाने का केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक जिले के गांव रिटौली में गणतंत्र दिवस के दिन आधी रात को हुई समझौता बैठक में विवाद बढ़ गया। न केवल एक युवक से मारपीट की गई, बल्कि गोली लगने से दूसरा युवक घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में पीजीआई में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर गांव के सरपंच सहित पांच के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट व लाइसेंसी रिवाल्वर छीनकर ले जाने का केस दर्ज किया है। जबकि दूसरे पक्ष से घायल को डॉक्टरों ने अनफिट घोषित किया है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रिटौली गांव निवासी सुमित ने दी शिकायत में बताया कि वह खेतीबाड़ी का कार्य करता है। एक अक्तूबर को वह और उसकी मां घर पर थे। हिमांशु व उसके दोस्तों ने घर में घुसकर दोनाें को गोली मारी थी। इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी थाने में हत्या के प्रयास का केस दर्ज है। 26 जनवरी को गांव के सरपंच नरेंद्र उर्फ भोलू का उसके मोबाइल पर रात डेढ़ बजे फोन आया।

सरपंच बोला, मैं तेरे दुश्मन को लेकर आ रहा हूं। लड़ाई बहुत हो चुकी मैं गांव का सरपंच होने के नाते राजीनामा करवाना चाहता हूं। दोनों आपके पास 20 मिनट में आ रहे हैं। थोड़ी देर बाद सरपंच की स्कॉर्पियो में सोनू उर्फ विक्की, शीलू, महिपाल व टीनू आ गए। सभी उसके कमरे में बैठकर बातचीत करने लगे। इसी बीच बातचीत के दौरान उनकी कहासुनी हो गई। सुमित का आरोप है कि नरेंद्र ने उसे थप्पड़ मारा।
विज्ञापन


इसके बाद सोनू व अन्य ने पीटना शुरू कर दिया। सोनू से कहा कि पिछली बार तो बच गया था, अबकी बार नहीं बचना चाहिए। जा हथियार निकाल कर ला। सुमित ने पुलिस को दिए बयानों में कहा है कि उसने भी बचाव में लाइसेंसी रिवाल्वर निकाल लिया। साथ ही दो फायर किए। एक गोली फर्श पर लगी, जबकि दूसरी गोली सोनू को लगी। गोली लगने से सोनू मौके पर गिर गया। बाकी चारों ने सुमित को पकड़ लिया।

आरोप है कि इसी बीच टीनू ने उसका पिस्तौल छीन लिया, जिसमें दो कारतूस चलने के बाद आठ कारतूस थे। वह जान बचाने के लिए घर से भाग गया। इसके बाद सरपंच नरेंद्र अपने साथियों सहित सोनू को लेकर चले गए। पुलिस ने सुमित के बयान पर सरपंच नरेंद्र उर्फ भोलू, सोनू, शीलू, महिपाल व टीनू के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट व पिस्तौल छीनने का केस दर्ज किया है। 

घायल सोनू उर्फ विक्की अनफिट, बयान पर होगी आगे की कार्रवाई 

उधर, जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर राजकरण ने बताया कि घायल युवक सोनू उर्फ विक्की पीजीआई में दाखिल है, जिसका बयान लेने पुलिस गांव में पहुंची। उसकी छाती में कंधे की तरफ गोली लगी है। डॉक्टरों ने उसे अनफिट घोषित कर दिया। अब उसके फिट होने के बाद बयान दर्ज किए जाएंगे। बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। 

सुमित के परिवार को दी सुरक्षा 

पुलिस को सूचना मिली कि रिटौली गांव में गोली चली है। एक युवक सोनू उर्फ विक्की घायल हुआ है। सुमित का आरोप है कि सरपंच सहित चार लोग समझौते के नाम पर आधी रात को उसके घर आए। उसके साथ मारपीट की। बचाव में गोली चलानी पड़ी। एक गोली सोनू को लग गई। इसके बाद आरोपी उसकी लाइसेंसी रिवाल्वर छीनकर ले गए। सुमित के बयान पर सरपंच सहित पांच के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। दूसरे पक्ष की तरफ से अभी घायल के बयान दर्ज नहीं हो सके हैं। - सुरेश आंतिल, कार्यकारी प्रभारी थाना शिवाजी कॉलोनी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें