फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के मामले में सात नाबालिग को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। 15 अप्रैल 2019 को मदीना गांव के पशु चिकित्सक के शादी समारोह में शामिल होने के दौरान बाइक की डिग्गी से एक लाख रुपये निकालने के मामले में पता चलने पर परिजनों ने ही नाबालिग बेटों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने कक्षा पांच और सात के सात नाबालिग को पकड़ा। नाबालिगों को कोर्ट में पेश होने पर न्यायाधीश ने सातों को बाल सुधार गृह भेजने की बात कही तो सातों दहाड़े मारकर रोने लगे। किसी तरह उन्हें चुप कराया गया।
विज्ञापन

मदीना गांव के पशु चिकित्सक कुलदीप सिंह ने 15 अप्रैल को पुलिस से शिकायत करते हुए बताया था कि पास के ही गिरावड़ गांव में सरपंच की बेटी की शादी थी। जिसमें शामिल होने के लिए वह गया था। बाइक गली में खड़ी करने के बाद वह शादी समारोह में शामिल होने के लिए चला गया। जैसे ही वह वापस आया तो देखा कि बाइक की डिग्गी में रखे करीब एक लाख रुपये चोरी किए जा चुके थे। लाखनमाजरा थाने पर पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात में केस दर्ज किया था।
लाखनमाजरा पुलिस के अनुसार कक्षा पांच और छह में पढ़ने वाले नाबालिग बच्चों ने उक्त रुपये चोरी किए थे। चोरी के बाद रुपये को घर की अलमारी में रख दिया। परिजनों ने रुपये रखे देखे तो उन्हें शक हुआ। छानबीन करने पर परिजनों को चोरी के बारे में पता चला। परिजनों ने खुद ही नाबालिग को पुलिस के हवाले कर दिया। लाखनमाजरा एसएचओ के अनुसार नाबालिग के खिलाफ पूर्व में कोई भी केस दर्ज नहीं है। सातों को बाल सुधार गृह भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें