फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेशाम युवक की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मितौली/मैगलगंज। मैगलगंज थाना क्षेत्र के गांव ककरहा में युवकों के बीच हुए विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। सूचना पर सीओ मितौली सहित मैगलगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी की।
विज्ञापन

मैगलगंज थाना क्षेत्र के ककरहा गांव में 30 वर्षीय हकीकू राजमिस्त्री का काम करता था। शनिवार की शाम हकीकू गांव के ही चंद्रपाल उर्फ चंदू के घर गया था। वहां पर रीकू यादव और सचिन शुक्ला भी मौजूद थे, जिन्होंने एक साथ खाना खाया। इस दौरान शराब भी पी गई। इस बीच हकीकू का सचिन शुक्ला से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर सचिन ने तमंचे से हकीकू के गर्दन में गोली मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर सीओ मितौली पीके सिंह गांव पहुंचे और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। सीओ ने बताया कि हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, क्योंकि सभी लोग फरार हैं। जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।

घर से बुलाकर हत्या का आरोप
मृतक हकीकू के पिता शाकिर ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव के ही सचिन शुक्ला, रीकू यादव और रिंकू यादव उसके पुत्र को बुलाकर चंदू के घर ले गए थे, जहां पर खाना खाने के दौरान किसी बात को लेकर गोली मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


गांव ककरहा में गोली मारकर हत्या की वारदात हुई है, लेकिन हत्या के पीछे कोई वजह सामने नहीं आई है। परिवार वालों ने किसी भी रंजिश से इंकार किया है। वहीं उनका शक भी किसी पर नहीं है। आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

- पूनम, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें