फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर ट्रक में लगी आग, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आगे चल रहे ट्रक ने मारा अचानक ब्रेक तो पीछे से घुसा दूसरा ट्रक, आग में जिंदा जला चालक
विज्ञापन

- गांव भालौठ के पास हुआ हादसा, पहले ट्रक चालक ने कूदकर बचाई जान, काफी देर तक रहा हाईवे बाधित

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
गांव भालौठ के पास हाईवे पर एक ट्रक ने अचानक ब्रेक मार दिए, पीछे से आ रहा दूसरा ट्रक उसमें जा घुसा। टक्कर इतनी भीषण थी कि पीछे वाले ट्रक का केबिन बुरी तरह पिचक गया और उसमें आग लग गई। केबिन में फंसे चालक को बाहर निकलने का मौका भी नहीं मिल पाया और उसकी वहीं जलकर मौत हो गई। इस हादसे के कारण हाईवे भी काफी देर जाम रहा।
सोनीपत निवासी ओमप्रकाश ने सिविल लाइन थाने में दी शिकायत में बताया कि मेरा बिल्डिंग मैटीरियल का काम है। उसके ट्रक को सोनीपत के गढ़ी ब्राहमाण निवासी तेजपाल पुत्र जोगिंद्र चलाता है। वीरवार को तेजपाल ट्रक में सोनीपत से डस्ट भरकर सोनीपत के लिए चला था। सुबह करीब 11.30 बजे जब ट्रक भालौठ गांव के पास पहुंचा तो बिना इंडीकेटर दिए ही आगे चल रहे ट्रक के चालक ने ब्रेक लगा दिए। जिससे ब्रेक लगाने के बाद भी ट्रक उससे टकरा गया और आगे के केबिन में आग लग गई। केबिन क्षतिग्रस्त होने के कारण तेजपाल ने ट्रक से निकल नहीं पाया। बाद में फायर बिग्रेड व पुलिस मौके पर पहुंची। झुलसे चालक को उपचार के लिए पीजीआई ले जाया गया, जहां पर तेजपाल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


ओवरलोड होने की वजह से नहीं लग पाये ब्रेक
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक में ओवरलोड डस्ट भरी थी, ज्यादा भार की वजह से भी ब्रेक मारने के बाद भी ट्रक आगे चल रहे ट्रक में जा घुसा। इसी वजह से केबिन इतनी बुरी तरह छतिग्रस्त हुआ है।

एक घंटे रहा हाईवे जाम
ट्रक में आग लगने के कारण हाईवे करीब एक घंटे तक बाधित रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतार लगी रहीं। बाद में किसी तरह ट्रक में लगी आग पर काबू पाया गया। सदर थाने पर मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
तेजपाल की मौत के बाद उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचने उसके भाई चंद्रजीत का कहना था कि उसने आज तेजपाल को ट्रक ले जाने के लिए मना भी किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें