खेत में स्प्रे करने के दौरान सब्जी विक्रेता की मौत
लाखन माजरा में पिछले कई साल से सब्जी बेचता था व्यक्ति
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
लाखन माजरा में खेत में कीटनाशक दवा का छिड़काव करने के बाद अचानक सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को लिए भेज दिया है।
लाखन माजरा निवासी सुनील ने बताया कि वह मूल रूप से जुलाना गांव के रहने वाले है। वो कई साल से लाखन माजरा में ही रह रहा है। उसके पिता सब्जी बेचने का कार्य करते थे। इसके अलावा ठेके पर खेतीबाड़ी के लिए भी जमीन ली हुई थी। बताया कि बुधवार की शाम लाखन माजरा में ही खेत में कीटनाशक दवाई का स्प्रे करने के बाद अचानक ही उनकी मौत हो गई। मामले की सूचना पाते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। सुनील ने कहा कि आशंका जताई जा रही कि स्प्रे करने के बाद पिता ने हाथ धोए बिना ही कोई खाद्य वस्तु खा ली थी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। हालांकि परिजनों ने किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं दी है।