फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में सीएम के भाई समेत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम के भाई का हाल जानने पीजीआई पहुंचे मनीष ग्रोवर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
भिवानी रोड पर स्थित जन सेवा संस्थान के पास रविवार की रात दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। जिसमें सीएम के भाई समेत दो घायल हो गए। सीएम के भाई को उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती कराया। मामले की सूचना पाते ही सहकारिता मंत्री भी पीजीआई पहुंचे।
बनियाणी गांव निवासी सीएम मनोहर लाल के छोटे भाई गुलशन खट्टर रोहतक में भिवानी चुंगी पर परिवार समेत रहते हैं। रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे गुलशन खट्टर बाइक पर सवार होकर बनियाणी गांव से रोहतक के लिए लौट रहे थे। बताया कि जैसे ही भिवानी रोड स्थित पैट्रोल पंप के पास पहुंचे तो पैट्रोल पंप से निकल रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। सड़क पर गिरने के कारण सीएम के भाई गुलशन के साथ दूसरा बाइक सवार भी घायल हो गया। घायल गुलशन को पीजीआई जबकि दूसरे घायल को किसी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की सूचना पाते ही सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर भी पीजीआई पहुंचे तथा सीएम के भाई का हाल जाना। सूचना पाते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन


मामूली चोट आई
पीजीआईएमएस के ट्रामा सेंटर के डीएमएस डॉ. संदीप ने बताया कि सीएम के भाई को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। उन्हें मामूली चोट आई है। सीटी स्कैन की रिपोर्ट भी नार्मल आई है। उपचार किया जा रहा है।
---
दिया गया वीवीआईपी ट्रीटमेंट
सीएम के भाई के सड़क हादसे में घायल होने की सूचना से पीजीआईएमएस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। पीजीआईएमएस में सीएम के भाई को वीवीआईपी ट्रीटमेंट दिया गया। सीआरएस ओपीड़ी के बजाए रेडियोलॉजी विभाग में सीएम के भाई का उपचार कराया गया।
विज्ञापन


हत्या के प्रयास की सूचना से मच गया हड़कंप
सीएम के भाई के सड़क हादसे में घायल होने के बाद किसी ने अफवाह फैला दी कि सीएम के भाई की हत्या का प्रयास किया गया है। जिस पर पुलिस में भी हड़कंप मच गया। कई थानों पुलिस हादसे के बाद पीजीआई पहुंची। हालांकि बाद में सीएम के भाई ने सड़क हादसे में ही घायल होने की बात कहीं। तब कहीं जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें