फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका बाजार में अतिक्रमण हटाने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन

रिवर्स में ::::अपने ही बाजार में अतिक्रमण हटाने पर नगर निगम को आया पसीना, बुलानी पड़ी पुलिस
हेडिंग : अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम तो दुकानदारों ने कहा पहले अपने खासमखास का हटाओ, दो दिन की चेतावनी देकर लौटी टीम
मेयर हटवा रहे सड़कों का अतिक्रमण, करीबी ने पालिका बाजार में बरामदा तक नहीं छोड़ा
: सतीश ने वार्ड चार से लड़ा था पार्षद का चुनाव, चुनाव के बाद शहर में लगाए मेयर मनमोहन के पोस्टर
: मेयर बोले, मामला मेरे नोटिस में नहीं, सतीश प्रजापति ने कहा, मेरा भांजा कर रहा है बरामदे में काम
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। मेयर मनमोहन गोयल एक तरफ बाजारों से अतिक्रमण हटाने की मुहिम छेड़े हुए हैं, दूसरी तरफ उनके करीबी वार्ड नंबर चार से पार्षद का चुनाव लड़ने वाले सतीश प्रजापति पर आरोप है कि उन्होंने पालिका बाजार में अपनी दुकान के बरामदे में स्थाई अतिक्रमण कर रखा है। शिकायत मिलने पर वीरवार सुबह निगम की टीम अतिक्रमण हटाने गई तो काफी हंगामा हुआ। निगम ने दो दिन में अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी है। कहा गया अगर बरामद खाली नहीं किया गया तो निगम खुद कार्रवाई करेगा।
पालिका बाजार के दुकानदार हर्ष अग्रवाल ने बताया कि उनकी मोबाइल शॉप है। कई दुकानदारों ने बरामदों में पक्के काउंटर लगा दिए हैं। नियमों के तहत ऐसा नहीं किया जा सकता। किसी दुकानदार को कहते हैं तो कहा जाता है कि दूसरों का काउंटर पहले हटवाया जाए। सतीश प्रजापति अकेले नहीं हैं, बल्कि कई और दुकानदारों ने भी दुकानों के बाहर बरामदों में अतिक्रमण किया हुआ है। मामले की सूचना दुकानदारों ने प्रधान गुलशन निझावन को दी। प्रधान ने निगम के अधिकारियों को पूरे मामले से अवगत कराया। निगम की टीम एलओ शिवम के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाने के लिए कहा। दुकानदारों ने कहा कि निष्पक्ष तरीके से कार्रवाई होनी चाहिए। हंगामा बढ़ने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। आखिर में तय हुआ कि दुकानदारों को दो दिन का समय दिया जाए। अगर फिर भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो निगम कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

----------
दुकान किराए पर ली अतिक्रमण नहीं किया : सतीश प्रजापति
वार्ड नंबर चार से पार्षद का चुनाव लड़ने वाले सतीश प्रजापति का कहना है कि उसने नरेंद्र कादियान के साथ पार्टनरशिप में दुकान कर रखी है। मेरा भांजा बरामदे में मोबाइल रखकर बेचता है, जबकि मैं रिपेयरिंग का काम करता हूं। कुछ व्यापारी नेताओं को परेशानी हो रही है। इसलिए उनकी शिकायत की गई। न ही कोई अतिक्रमण किया और न ही दुकान का बरामदा किराये पर दिया है।

-------
चार दुकानदारों की फोटोग्राफी, मिलेंगे नोटिस
शिकायत मिलने पर टीम पालिका बाजार पहुंची थी। सतीश सहित चार-पांच दुकानदारों ने बरामदों में स्थाई काउंटर लगा रखे हैं। दुकानदारों को हिदायत दी है कि वे खुद दो दिन में अतिक्रमण हटा लें, नहीं तो निगम नोटिस देकर खुद सामान जब्त कर लेगा।
-शिवम कुमार, एएलओ नगर निगम
....
सभी के खिलाफ कार्रवाई करे निगम
सुबह कई दुकानदार मेरे पास आए और बताया कि कई दुकानदारों ने बरामदों में स्थाई अतिक्रमण कर रखा है। इससे पड़ोसी दुकानदारों की दुकानदारी प्रभावित हो रही है। प्रधान होने के नाते निगम प्रशासन के पास लिखित में शिकायत भेजी थी। निगम को निष्पक्षता से कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन

-गुलशन निझावन, प्रधान पालिका बाजार
...
सतीश मेरा परिचित, विवाद की सूचना नहीं : मेयर
सतीश प्रजापति मेरा परिचित है। पालिका बाजार में अतिक्रमण को लेकर हुए विवाद का मुझे पता नहीं है। नियम सबके लिए बराबर हैं। निगम को निष्पक्षता से कार्रवाई करनी चाहिए।
-मनमोहन गोयल, मेयर नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें